Sunday, November 22, 2026
BREAKING
• 2047 तक 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : सीआईआई ने सुझाए 15 बड़े वित्तीय सुधार • चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में दौड़ा उत्साह का सैलाब, 11 देशों के 9,000 धावकों ने लिया हिस्सा • गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सफर : 1822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना • 12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज • हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत • भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात • एआई हो या कोई नई तकनीक, कुशल व्यक्ति की रोजी-रोटी कोई नहीं छीन सकता : पीएम मोदी • आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव है : राजनाथ सिंह • पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट • दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय

आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव है : राजनाथ सिंह

22 नवंबर, 2026 05:37 PM

नई दिल्ली : यह भारत के युवाओं और वैज्ञानिकों के कारण ही संभव हुआ है कि भारत स्पेस में सैटेलाइट डॉकिंग और अनडॉकिंग की क्षमता रखने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। हमने 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम की शुरुआत की ताकि हमारे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलें। रविवार को यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि हमने 'प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना' शुरू की, ताकि युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम करने का अनुभव मिल सके। हमने 'अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन' की स्थापना की, ताकि हमारे देश के युवा रिसर्च कर सकें। रक्षामंत्री रविवार को बाबू बनारसीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे।

यहां उन्होंने छात्रों से कहा कि आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव हैं। आधुनिकता के आवेग के बीच परंपराओं की जड़ें ही हमें जमीन से जुड़ा रखती हैं। जब हम अपनी जड़ों की ओर लौटते हैं, तो हमें केवल अपनी पहचान ही नहीं मिलती, बल्कि ज्ञान भी मिलता है। इससे हमारे मन में जिज्ञासा बढ़ती है और नई खोजों के लिए प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने छात्रों से कहा, ''आज आप सभी विद्यार्थी अपने जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर हैं। आपके हाथों में डिग्री है। आपके सामने संभावनाओं से भरा एक नया संसार है। लेकिन आपके लक्ष्य, सपने और आकांक्षाएँ सिर्फ आपके नहीं हैं। ये हमारे सामूहिक लक्ष्य और सपने हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए अवसर और इकोसिस्टम तैयार करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार कर रही है।''

रक्षामंत्री ने कहा कि मेहनत और लगन से जो चाहें, वह हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "याद रखिएगा, आपकी परिस्थितियाँ नहीं, बल्कि आपके प्रयास आपका भविष्य तय करते हैं। अपने लिए नए रास्ते बनाने से मत डरिए। उन रास्तों पर अकेले चलने से भी मत घबराइए। आपकी डिग्री आपकी पहचान नहीं है। अपनी रुचि और अपनी क्षमता को पहचानिए और उसी के अनुसार अपनी पहचान बनाइए।"

राजनाथ सिंह ने छात्रों को बताया कि जब आप नौकरी की दुनिया में कदम रखेंगे, तो आपकी डिग्री आपको पहला अवसर दिलाएगी। उसके बाद आपकी पहचान आपके कौशल, आपकी सीखने की क्षमता, आपकी प्रोफेशनल नॉलेज और योग्यता से बनेगी। आपमें योग्यता होगी, तभी आपमें आत्मविश्वास आएगा। जब आप आत्मविश्वासी होंगे, तभी आप सभी चुनौतियों का सामना अच्छे से कर पाएंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

2047 तक 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : सीआईआई ने सुझाए 15 बड़े वित्तीय सुधार

2047 तक 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : सीआईआई ने सुझाए 15 बड़े वित्तीय सुधार

12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज

12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज

हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत

हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत

भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात

भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात

एआई हो या कोई नई तकनीक, कुशल व्यक्ति की रोजी-रोटी कोई नहीं छीन सकता : पीएम मोदी

एआई हो या कोई नई तकनीक, कुशल व्यक्ति की रोजी-रोटी कोई नहीं छीन सकता : पीएम मोदी

पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट

पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट

दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस

शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस