Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

दुनिया

आंतरिक विद्रोह से दहला पाकिस्तान: BLA का कई सैन्य ठिकानों पर हमला, 10 पाक सैनिक किए ढेर

30 दिसंबर, 2025 08:04 PM

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने अलग-अलग इलाकों में किए गए सिलसिलेवार हमलों में 10 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, ये हमले झाओ, बरखान, तुंप और तुर्बत क्षेत्रों में किए गए। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब इससे एक दिन पहले ही बलूच सशस्त्र समूहों ने कम से कम 15 पाक सैनिकों की मौत का दावा किया था।

BLF के प्रवक्ता मेजर ग्वाहराम बलोच ने बयान में कहा कि 28 दिसंबर की दोपहर अवारान जिले के झाओ क्षेत्र में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया। इस हमले में सेना की पैदल टुकड़ी, बम निरोधक दस्ता और एक पिकअप वाहन को निशाना बनाया गया। BLF के अनुसार, मौके पर 8 सैनिक मारे गए, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हुए। चौंकाने वाली बात यह रही कि काफिले की सुरक्षा में तैनात बख्तरबंद वाहन हमला होते ही भाग निकला, जिससे मारे गए और घायल सैनिक मौके पर ही छूट गए।

इसके कुछ घंटों बाद BLF ने बरखान जिले के रातखनी के पास एक सैन्य शिविर पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से हमला किया। इस हमले में दो और पाक सैनिक मारे गए और एक घायल हुआ। इसके अलावा, तुर्बत में पाक नौसेना के शिविर के मुख्य द्वार पर हैंड ग्रेनेड हमला किया गया, जिससे सैनिक हताहत हुए और इलाके में गश्त बढ़ानी पड़ी। BLF ने साफ कहा है कि ‘स्वतंत्र बलूचिस्तान’ के लक्ष्य तक पहुंचने तक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमले जारी रहेंगे। विश्लेषकों का मानना है कि ये हमले पाक सेना की जमीनी पकड़ कमजोर होनेऔर बलूचिस्तान में गहराते आंतरिक विद्रोह
का साफ संकेत हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग