Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

अहिंसक संचार नीतियां विद्यालय में सकारत्मक माहौल पैदा करती है: प्रोफेसर यादव

20 जुलाई, 2025 04:22 PM

सिरसा।(सतीश बंसल) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग, सिरसा में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट प्राचार्य बूटा राम के निर्देशन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों हेतु चल रहे परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के प्रॉक्टर एवं अंग्रेजी विभाग से प्रोफेसर डा. उमेद सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि एवं राजकीय नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डा. सत्यपॉल बिश्नोई ने बतौर विशिष्ट अतिथि प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत की। यह जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डा. विनोद भट्टू ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट वरिष्ठ प्रवक्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक चंद्र प्रकाश शर्मा ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिथियों के पहुंचने के उपरांत वरिष्ठ प्रवक्ता डा. सोम प्रकाश ठकराल, पवन कन्नोजिया, डा. राजेश खुराना डा. अनिल बिश्नोई एवं डा. अनिल चावला ने डाइट की तरफ से आए हुए अतिथियों का गुलदस्ते देकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तिम दिन प्रात:कालीन सत्र मे प्रोफेसर उमेद सिंह यादव ने हरियाणा में विद्यालय मुखियाओं हेतु अहिंसक संचार नीतियां विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते अहिंसक संचार नीतियां विद्यालय में एक सकारात्मक माहौल पैदा करते हुए विद्यालय मुखियाओं को अपने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करने में मदद करती है। वहीं राजकीय नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष एवम् एसोसिएट प्रोफेसर डा. सत्यपॉल बिश्नोई ने स्कूल मुखियाओं के लिए व्यावहारिक कौशल विषय पर बोलते हुए कहा कि एक विद्यालय मुखिया अपने व्यावहारिक कौशल के दम पर अपने विद्यालय में एक सकारात्मक एवं उत्पादकतापूर्ण वातावरण पैदा करते हुए उच्च आयामों को छू सकता है। अंत में मुख्य अतिथि प्रोफेसर यादव ने सभी नव पदोन्नत प्रशिक्षु प्रधानाचार्यों को प्रमाण पत्र भेंट करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। सभी नव पदोन्नत प्रशिक्षु प्रधानाचार्यों से फीड बैक फॉर्म भरवाया गया जिसमें प्रशिक्षु प्रधानाचार्यों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति अपना सकारात्मक फीडबैक दिया। इस मौके पर डाइट प्रवक्ता डा. राकेश मोहन, डा. मनोज पुरी, डा. नरेश नरूला, सूरज दुग्गल, सुखपाल, सुनील, सुमित, सज्जन फौजी, हरेंद्र एवं प्राचार्य नीरज पाहुजा, शीला रानी सहित सिरसा जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए नव पदोन्नत प्राचार्य उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता