Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

सरकारी स्कूलों के बाद यूनिवर्सिटीज को बंद करना चाहती है बीजेपी- हुड्डा

20 जुलाई, 2025 08:35 AM

चंडीगढ़; पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि सरकारी स्कूलों के बाद बीजेपी सरकार यूनिवर्सिटीज को भी बंद करना चाहती है। इसीलिए हरेक यूनिवर्सिटी में भारी फीस बढ़ोत्तरी के बाद अब कोर्सिज बंद करने का सिलसिला शुरू कर दिया है।चो. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी का हवाला देकर 20 से ज्यादा स्किल बेस्ड और रोजगारपरक कोर्स यह बीजेपी सरकार बंद कर रही है। ये कोर्स बंद होने के बाद अब जीन्द व जींद के आस पास के विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र, दिल्ली या अलग क्षेत्रों में जाकर एडमिशन लेना पड़ेगा। जाहिर है कि उनके लिए दूर और बहुत खर्चीला भी होगा।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जींद में उच्च स्तरीय शिक्ष को बढ़ावा देने के लिए यह यूनिवर्सिटी बनाई थी। कांग्रेस ने व्यवस्था कर रही थी कि स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा के लिए किसी भी जिले के विद्यार्थियों को अन्य जिलों या राज्यों में ना जाना पड़े। लेकिन बीजेपी नहीं चाहती कि गरीब, एससी, ओबीसी व किसानों के बच्चों को सस्ती व उच्च स्तरीय शिक्षा मिले।

यही वजह है कि उसने जींद यूनिवर्सिटी से संचार कौशल में तीन महीने का प्रमाणपत्र कार्यक्रम, कृषक उद्यम में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा, बी.कॉम, फिल्म और टेलीविजन के लिए वीडियोग्राफी में उन्नत प्रमाणपत्र कार्यक्रम, पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक, बी.ए. (मनोविज्ञान), मार्गदर्शन और परामर्श में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, बी.ए. (इतिहास), बी.ए. (अर्थशास्त्र), बी.ए. (अंग्रेजी), डिजिटल फोरेंसिक में डिप्लोमा, डेटा विज्ञान में पीजी डिप्लोमा, बी.एससी. (भूगोल), भूसूचना विज्ञान में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम,
बी.एससी. (गणित), बी.एससी. (भौतिकी), बी.एससी. (रसायन विज्ञान), बी.ए. (संगीत) गायन,
बी.ए. (संगीत) वाद्य, रचनात्मक लेखन में एम.ए. के बाद डिप्लोमा, विज्ञापन व्यवसाय में एम.ए. के बाद डिप्लोमा और ललित कला स्नातक (बीएफए) जैसे महत्वपूर्ण कोर्सेज को बंद कर दिया।

इससे पहले सरकार ने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में भारी फीस बढ़ोतरी की थी। सरकार ने इस साल से एलएलबी समेत कई कोर्स की फीस डेढ़ गुना तक बढ़ा दी है। बीए-एलएलबी की पिछले साल तक फीस 49800 थी, जिसे अब बढ़ाकर सीधे 75000 कर दिया गया। इसी तरह बीए फार्मेसी, फिजियोथैरेपी, बीटेक आदि सभी कोर्सेज की फीस बढ़ाई गई है। पिछले साल भी कई कोर्सिज की फीस में इसी तरह इजाफा किया गया था। यानी अब गरीब, एससी, ओबीसी और किसान परिवारों के बच्चों का यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना मुश्किल व महंगा हो जाएगा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने बाकायदा लेटर जारी करके विश्वविद्यालयों को फंड देने से इनकार किया था। साथ ही सरकार ने कहा था कि विश्वविद्यालय अपने कोर्सेज को महंगा करके, अपना खर्चा खुद निकलें। उस वक्त विपक्ष के दबाव में सरकार ने लेटर तो वापस ले लिया। लेकिन लगता है कि नीति वापस नहीं ली और सरकार आज भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। इसीलिए सरकारी विश्वविद्यालय में प्राइवेट संस्थानों की तरह महंगी फीस वसूली शुरू कर दी गई है।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने अपने पूरे कार्यकाल में के दौरान प्रदेश में एक भी बड़ी यूनिवर्सिटी नहीं बनाई। जबकि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान एक केंद्रीय विश्वविद्यालय (महेंद्रगढ़), 12 नई सरकारी विश्वविद्यालय, 154 नए पॉलिटेक्निक कॉलेज, 56 नए आईटीआई, 4 नए सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खोले गए थे। साथ ही राजीव गांधी एजुकेशन सोसाइटी सोनीपत में बनवाई, जिसमें कई विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी व शिक्षण संस्थान बने हैं।

लेकिन बीजेपी सरकार ने 11 साल में एक भी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बड़ा विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई या इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं खोला। एक तरफ बीजेपी द्वारा लगातार सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है और दूसरी तरफ, विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाई जा रही है व कोर्सिज को बंद किया जा रहा। स्पष्ट है कि भाजपा पूरे शिक्षा तंत्र को निजी हाथों में सौंपना चाहती है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान