Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट, सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया अभी बाकी अदाणी के विझिंजम पोर्ट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एमएससी ग्रुप करेगा करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

हरियाणा

सफाई व्यवस्था को लेकर पूर्व नगरपार्षद नीतू सोनी ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

20 जुलाई, 2025 04:23 PM

सिरसा (सतीश बंसल) वार्ड नंबर 19 की पूर्व पार्षद नीतू सोनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग की है। शनिवार को लिखे पत्र में पूर्व पार्षद नीतू सोनी ने बताया कि नगर परिषद सिरसा की ओर से प्रतिमाह लाखों रुपए शहर की सफाई व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं, बावजूद इसके स्वच्छता सर्वेक्षण में सिरसा पूरी तरह से पिछड़ गया है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व पार्षद नीतू सोनी ने कहा कि आज सिरसा शहर की तस्वीर ये है कि शहर के सभी प्रमुख बाजारों व गलियों में गंदगी के ढेर हैं और पूरा माहौल नारकीय बना हुआ है। संबद्ध अधिकारी अथवा कोई भी सत्तापक्ष से जुड़ा नेता शहर की इस व्यवस्था की सुध लेने की जहमत नहीं उठाता और यही कारण है कि आज सिरसा पूरे हरियाणा में स्वच्छता के मामले में पूरी तरह से पिछड़ गया है।
अपने पत्र में नीतू सोनी ने बताया कि सिरसा की आधी आबादी की सफाई व्यवस्था सिरसा की ही निजी कंपनी को ठेके पर दी हुई है। प्रतिमाह लाखों खर्च करने के बाद भी सफाई व्यवस्था
ढंग से नहीं हो पा रही। उन्होंने बताया कि सिरसा शहर के करीब सभी घरों से गार्बेज टैक्स लिया जा रहा है, पर सफाई व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ी हुई है। इसके साथ साथ वार्ड में घरों से कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ी भी समय पर नहीं पहुंच रही जिससे घरों में कूड़ा कर्कट निपटान में वार्डवासियों को खासी दिक्कतों से दोचार होना पड़ रहा है। पत्र में नीतू सोनी ने कहा कि उनके वार्ड में तीन मुख्य बाजार क्रमश: रानियां, नोहरिया व सूरतगढिय़ा बाजार और विभिन्न गलियां आती हैं, परंतु संबंधित एजेंसी द्वारा एक ही गाड़ी के सहारे कई कई वार्ड से कूड़ा कर्कट उठानकिया जा रहा है जिससे उनके वार्ड में कूड़ा निपटान का कार्य प्रभावित हो रहा है
पूर्व पार्षद नीतू सोनी ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सिरसा शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों, शहर के गणमान्यजनों पर आधारित मॉनीटरिंग कमेटी अविलंब गठित की जाए ताकि सफाई समस्या की उचित देखरेख हो सके। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर समाधान शिविर व सीएम विंडो पर शिकायत देने के बावजूद अधिकारियों व एजेंसियों द्वारा सुनवाई न किए जाने पर दंडित किया जाना चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री को कोई कड़ा कदम उठाना आवश्यक है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता