Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

11 मई, 2026 07:27 PM

पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम चुनाव के मतदान के बाद सियासत गरमा गई है। EVM की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर लगे CCTV कैमरों के बंद होने की खबर मिलते ही कांग्रेस खेमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद विधायक चंद्रमोहन और समर्थकों ने काउंटिंग सेंटर पर डेरा डाल दिया। कांग्रेस प्रत्याशी के पति संजीव भारद्वाज ने आरोप लगाया कि स्ट्रांग रूम की निगरानी करने वाला मुख्य कैमरा सुबह 9:21 से 11:10 तक बंद मिला। उन्होंने इसे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बताते हुए फोटो भी जारी किए, जिसमें डिस्प्ले स्क्रीन पर कैमरा बंद दिखाई दे रहा है। सुधा भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा, "यहाँ सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपनी EVM की चिंता में मौजूद हैं, लेकिन बीजेपी प्रत्याशी का गायब होना कई संदेश देता है। शायद उन्हें पहले से पता है कि अंदर क्या हो रहा है।" उन्होंने 10 मई को हुए मतदान के बाद काउंटिंग में तीन दिन की देरी को भी सोची-समझी साजिश करार दिया।

कांग्रेस के तीखे सवाल: प्रशासन क्या छिपाना चाहता है?
संजीव भारद्वाज ने प्रशासन से जवाब मांगा है कि आखिर कैमरे बंद होने के लिए कौन अधिकारी जिम्मेदार है? क्या बंद कैमरों की आड़ में पारदर्शिता से समझौता किया गया? 24×7 निगरानी अनिवार्य होने के बावजूद यह लापरवाही कैसे हुई?

प्रशासन का पक्ष : कैमरा बंद नहीं, केवल डिस्प्ले खराब था
हंगामे की सूचना मिलते ही सहायक रिटर्निंग अधिकारी (SDM) संयम गर्ग मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, "कैमरे बंद नहीं हुए थे, केवल बाहर लगी डिस्प्ले स्क्रीन पर तस्वीरें नहीं दिख रही थीं। स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित है और चुनावी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।"

"कांग्रेस प्रत्याशी की संतुष्टि के लिए उन्हें पूरी फुटेज दिखाई जाएगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का सवाल ही पैदा नहीं होता।" — संयम गर्ग, सहायक रिटर्निंग अधिकारी

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित