Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

चीन ने शुरू किया दुनिया के सबसे बड़े बांध का निर्माण, भारत के लिए क्यों है चिंता की बात?

20 जुलाई, 2025 04:53 PM

बीजिंग। चीन ने भारत की चिंताओं को दरकिनार करते हुए तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में यारलुंग सांगपो नदी के निचले इलाकों में लगभग 1.2 ट्रिलियन युआन (167.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) लागत वाली जलविद्युत परियोजना का निर्माण आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। चीनी परिषद ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है। परिषद के बयान में कहा गया है “चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने शनिवार को यारलुंग ज़ंगबो नदी के निचले इलाकों में एक जलविद्युत परियोजना के निर्माण की शुरुआत की घोषणा की।” इस परियोजना में पांच (सीढ़ीदार) कैस्केड जलविद्युत संयंत्र शामिल होंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 1.2 ट्रिलियन युआन (लगभग 167.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) होने का अनुमान है। इस परियोजना से बनने वाली बिजली का इस्तेमाल मुख्य रूप से बाहरी खपत के साथ-साथ तिब्बत में स्थानीय मांग लिए भी किया जाएगा।

इस जलविद्युत परियोजना का निर्माण कार्य चाइना याजियांग ग्रुप कंपनी कर रही है जो परियोजना के पूरा होने के बाद इसका संचालन भी करेगी। इस समय दुनिया का सबसे बड़ा जलविद्युत संयंत्र मध्य चीन के हुबेई प्रांत में यांग्त्ज़ी नदी पर स्थित सैंक्सिया (तीन घाटियां) माना जाता है। सैंक्सिया जलविद्युत संयंत्र की डिज़ाइन क्षमता 22.4 मिलियन किलोवाट है, और इसका निर्माण अक्टूबर 2008 में पूरा हुआ था। इससे पहले, चीनी मीडिया ने बताया था कि नए जलविद्युत संयंत्र की नियोजित स्थापित क्षमता 60 मिलियन किलोवाट होगी, जो सैंक्सिया की स्थापित क्षमता से लगभग तीन गुना अधिक है।

भारत ने जताया था विरोध

गौरतलब है कि इस परियोजना के निर्माण की आधिकारिक शुरुआत से पहले भारत ने अपनी चिंता जता दी थी और इस वर्ष जनवरी की शुरुआत में, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा जलविद्युत स्टेशन बनाने की चीन की योजनाओं पर भारत नज़र रख रहा है। भारत ने चीन से आग्रह किया था कि वह ऐसी परियोजनाओं का निर्माण करते समय भारत और अन्य देशों के हितों का भी ख्याल रखे।

भारत के लिए क्यों है खतरा?

भारत इस परियोजना का इस लिहाज से भी विरोध कर रहा है, क्योंकि इसमें एक बांध तिब्बत पठार के पूर्वी छोर पर हिमालय की विशाल घाटी में बनाया जाएगा। यह क्षेत्र पहले ही भूकंप के नजरिए से काफी संवेदनशील है और इस विशाल परियोजना के निर्माण से यहां पारिस्थितकी संतुलन बिगड़ सकता है। यारलुंग सांगपो नदी दक्षिण-पश्चिमी तिब्बत में कैलाश पर्वत के पास जिमा यांगज़ोंग ग्लेशियर से निकलती है और इसकी लंबाई 1,700 किलोमीटर है यह भारत में अरूणाचल प्रदेश की सियांग नदी में, फिर असम में ब्रह्मपुत्र और बाद में बांग्लादेश पहुंचती है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर