Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

अमेरिकी संसद में गूंजी भारत और अमेरिका के बिगड़ते रिश्तों की तकरार, भड़का अमेरिकी विपक्ष बोला- नोबल नहीं मिला तो....

11 दिसंबर, 2025 02:31 PM

भारत और दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के बीच दशकों बाद तनाव की स्थिति पैदा हुआ है। इसके पीछे का कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति और दबाव बनाने की रणनीति बताई जा रही है। अब यह बात अमेरिकी संसद के भीतर भी गूंजने लगी है।

दिखाई मोदी-पुतिन की सेल्फी
अमेरिकी कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण सुनवाई के दौरान डेमोक्रेट सांसद सिडनी कैमलेगर-डोव ने पीएण मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक साथ कार में ली गई सेल्फी को चर्चा का केंद्र बना दिया। सांसद ने इस तस्वीर का एक बड़ा पोस्टर सांसद के कमरे में दिखाया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक फोटो नहीं, बल्कि एक 'चेतावनी' है। उनका आरोप था कि अमेरिका की वर्तमान दबाव वाली टैरिफ नीति भारत को उसके रणनीतिक सहयोगी रूस के और करीब ले जा रही है।

अमेरिका रिश्तों को नुकसान पहुंचा रहा है
डेमोक्रेट सांसद ने अमेरिकी प्रशासन की रणनीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वाशिंगटन ने हाल के महीनों में जो कदम उठाए हैं, वे दोनों देशों के बीच “रणनीतिक भरोसे पर गहरी चोट कर रहे हैं।” उन्होंने साफ कहा कि "यह अमेरिका है, भारत नहीं, जो रिश्तों को नुकसान पहुंचा रहा है।" उनका कहना था कि यह तस्वीर हजारों शब्दों के बराबर है और यह दिखाती है कि भारत और रूस के बीच व्यक्तिगत और राजनीतिक गर्मजोशी कितनी मजबूत है।

नोबेल पुरस्कार को लेकर ट्रंप पर कसा तंज
सिडनी कैमलेगर-डोव ने राष्ट्रपति ट्रंप पर तंज कसते हुए चेतावनी दी- "आप नोबेल शांति पुरस्कार नहीं जीत सकते अगर आप अपने रणनीतिक पार्टनर को विरोधी देशों की तरफ धकेल दें।" सांसद ने अन्य सांसदों से 'जागने' का आग्रह करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति है और अमेरिका के लिए एक बेहद अहम साझेदार है। अगर इन रिश्तों पर चोट पहुंची, तो उसका नुकसान अमेरिका को लंबे समय तक भुगतना पड़ेगा।

क्या थी वो वायरल तस्वीर?
यह तस्वीर तब ली गई थी, जब रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन अपने पहले भारत दौरे पर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरे थे। एयरपोर्ट से पुतिन सीधे पीएम मोदी के साथ कार में सवार होकर निजी डिनर के लिए लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। पुतिन ने बाद में एक इंटरव्यू में बताया था कि कार में साथ जाना उनका ही सुझाव था, जो उनके निजी और गर्मजोशी भरे रिश्ते का प्रतीक है। अमेरिकी सांसद की यह टिप्पणी मोदी और पुतिन के उस रणनीतिक रूप से अहम दौरे की राजनीतिक गूंज को और बढ़ाती है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर