Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

अमेरिकी उप राष्ट्रपति वेंस और ईरानी डेलिगेशन से अलग-अलग मिले पाकिस्तानी पीएम

11 अप्रैल, 2026 08:04 PM

इस्लामाबाद : इस्लामाबाद टॉक्स सुर्खियों में है। ईरान-यूएस के बीच सीजफायर कराने की कोशिश के तहत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स और ईरानी स्पीकर एमबी गालिबाफ के साथ अलग-अलग बैठक की। पाकिस्तानी पीएम कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। एक बयान जारी कर बताया कि उपराष्ट्रपति वेंस की मदद विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने की। वहीं, प्रधानमंत्री शरीफ के साथ उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सेन. मोहम्मद इशाक डार और गृहमंत्री सेन. सैयद मोहसिन रजा नकवी मौजूद थे।

बयान में दावा किया गया है कि दोनों प्रतिनिधिमंडलों का दृष्टिकोण काफी सकारात्मक और रचनात्मक रहा। शरीफ को है कि ये बातचीत इस इलाके में शांति सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

शनिवार को ही जेडी वेंस पाकिस्तान पहुंचे। वो अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि ईरान की कमान संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने उठा रखी है।
ईरानी विदेश मंत्रालय ने कुछ तस्वीरें जारी की, जिसमें स्पीकर एमबी गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और पूरा डेलिगेशन पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर रहा है।

इस बीच पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने भी एक्स पोस्ट के जरिए इस्लामाबाद का आभार जताते हुए अमेरिका-इजरायल को बड़ा गुनहगार बताने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा है कि एक ऐसी जंग को रुकवाने की कोशिश की जा रही है जो न सिर्फ ईरानी देश और सभ्यता के खिलाफ एक बड़ा जुर्म है, बल्कि इसने इलाके और दुनिया की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है। यह देखना बाकी है कि अमेरिका मध्यस्थता की कोशिशों का सम्मान करता है या...?!

वहीं, व्हाइट हाउस ने उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि अमेरिका, ईरान की जब्त प्रॉपर्टी छोड़ने को तैयार है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कतर और दूसरे देशों के बैंकों में जमा ईरान की संपत्ति अमेरिका रिलीज करने वाला है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’