Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

अमेरिका ने भारत के लिए घटाया टैरिफ, अब 25 की बजाय सिर्फ 18% लगेगा, मोदी-ट्रंप की बातचीत के बाद ऐलान

03 फ़रवरी, 2026 01:10 PM

अमेरिका ने भारत पर से टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। इसका सीधा फायदा भारतीय निर्यातकों और कारोबारियों को मिलेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से बात करने के थोड़ी देर बाद ही ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनने की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अब ज्यादा तेल वेनेजुएला से खरीदेगा।

ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच‘एक्स'पर अपने पोस्ट में कहा कि मोदी ने रूस से तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका तथा संभावित रूप से वेनेजुएला से अधिक तेल एवं ऊर्जा उत्पाद खरीदने पर सहमति जताई है। यह कदम यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में मददगार साबित हो सकता है, जहां हर सप्ताह हजारों लोगों की जान जा रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि दोनों देशों के बीच तत्काल प्रभाव से एक व्यापार समझौता हुआ है, जिसके तहत अमेरिका भारत पर लगाए जाने वाले पारस्परिक शुल्क (टैरिफ) को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। इसके साथ ही भारत अमेरिका के खिलाफ अपने शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि मोदी ने‘बाय अमेरिका'नीति के तहत अमेरिकी उत्पादों की खरीद को काफी बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है, जिसमें ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर से अधिक के उत्पाद खरीदेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी की सराहना करते हुए उन्हें अपना‘घनिष्ठ मित्र'और भारत का‘शक्तिशाली एवं सम्मानित नेता'बताया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध आगे और मजबूत होंगे तथा दोनों नेता ऐसे हैं जो‘काम करके दिखाते हैं‘।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’