Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

अमृतसर में सरहद पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; 4 किलो हेरोइन व चार पिस्तौल सहित दो गिरफ्तार

30 अप्रैल, 2026 07:15 PM

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सरहद पार से चल रहे नशीले पदार्थ और हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपियों को 4.108 किलोग्राम हेरोइन और चार आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरशदीप सिंह उर्फ अरश (21) निवासी गांव लहूका, तरनतारन और तरसेम सिंह उर्फ कैरों उर्फ पहलवान (31) निवासी मोहल्ला जसवंत सिंह नगर, तरनतारन के रूप में हुई है। बरामद पिस्तौलों में दो 9 एमएम ग्लॉक (ऑस्ट्रिया निर्मित) और दो .30 बोर पिस्तौल (चीन निर्मित) तथा पांच जिंदा कारतूस शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि गैर-कानूनी हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप ड्रोन के जरिए भेजी जाती थी, जिसे बाद में आरोपी प्राप्त कर आगे सप्लाई करते थे।

डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों की पहचान करने और आगे-पीछे के लिंक स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी अरशदीप उर्फ अरश को 2.6 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्रवाई में पूछताछ के आधार पर सह-आरोपी तरसेम उर्फ कैरों को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन और चार पिस्तौल बरामद किए गए।

सीपी ने बताया कि जांच के अनुसार आरोपी तरसेम उर्फ कैरों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, जेल एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ कृष्ण (जो वर्तमान में विदेश में रह रहा है) का साथी है। आगे यह भी सामने आया कि गैंगस्टर गुरप्रीत उर्फ कृष्ण ने तरसेम को फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भेजने का लालच देकर अपने लिए काम करने को कहा था।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 68 दिनांक 26-04-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 21-बी, 21-सी और 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना छावनी, अमृतसर में दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट