Thursday, April 30, 2026
BREAKING
'स्वस्थ हरियाणा ही विकसित हरियाणा की आधारशिला' : नायब सिंह सैनी हरियाणा में संस्थागत प्रसव अब 98.8 प्रतिशत तक पहुंचा : आरती सिंह राव हांसी के लोगों को जल्द मिलेगा भाखड़ा नहर का पानी, दूर होगी पानी किल्लत विदेशों में फंसे भारतीय युवाओं की शीघ्र पहचान कर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे सरकारः कुमारी सैलजा Panchayat Elections 2026: हथियार रखने पर पाबंदी, जल्द नजदीकी पुलिस थाने में करवाएं जमा मिल्क प्लांट की प्रोग्रेस से सीएम नाराज, जुलाई तक पूरा हो काम, CM के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा हिमाचल में जनगणना का कांगड़ा से शंखनाद, धर्मशाला में 82 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू, 16 जून से घर-घर पहुंचेगी टीम मोहिंदर भगत द्वारा सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रेस्टोरेशन का काम जल्दी शुरू करने के लिए अधिकारियों के साथ अहम बैठक कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा मॉनसून से पहले सीवरेज की समय पर सफाई, सख्त निगरानी और रिपोर्टिंग के निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके

पंजाब

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा व्यक्ति 6 किलो हेरोइन सहित काबू

30 अप्रैल, 2026 07:11 PM

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने 6 किलो हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी वैरोवाल रोड, जंडियाला गुरु, अमृतसर के रूप में हुई है। हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने नशा तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही उसकी सिल्वर रंग की हुंडई i10 कार (रजिस्ट्रेशन नंबर पी बी 10-सी वी -3211) भी जब्त कर ली है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई स्थित हैंडलर अंतरप्रीत सिंह के इशारे पर काम कर रहा था, जो नशा तस्करी में शामिल है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि अंतरप्रीत सिंह के निर्देश पर आरोपी लवप्रीत विभिन्न स्थानों से हेरोइन की बड़ी खेप प्राप्त कर आगे सप्लाई भी करता था।

इस करवाई सम्बन्धी ओर विवरण देते हुए उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि आरोपी लवप्रीत ने हाल ही में हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की है और इसे अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर अड्डा मानावाला के पास किसी अन्य व्यक्ति को पहुंचाना था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध लवप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी कार से 6 किलो हेरोइन बरामद की गई।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 27 दिनांक 29-04-2026 को दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मोहिंदर भगत द्वारा सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रेस्टोरेशन का काम जल्दी शुरू करने के लिए अधिकारियों के साथ अहम बैठक

मोहिंदर भगत द्वारा सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रेस्टोरेशन का काम जल्दी शुरू करने के लिए अधिकारियों के साथ अहम बैठक

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा मॉनसून से पहले सीवरेज की समय पर सफाई, सख्त निगरानी और रिपोर्टिंग के निर्देश

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा मॉनसून से पहले सीवरेज की समय पर सफाई, सख्त निगरानी और रिपोर्टिंग के निर्देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके

भगवंत मान सरकार जी.एस.टी. कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार जी.एस.टी. कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

मान सरकार द्वारा राज्य में बाढ़ रोकथाम प्रबंधों पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं: बरिंदर कुमार गोयल

मान सरकार द्वारा राज्य में बाढ़ रोकथाम प्रबंधों पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं: बरिंदर कुमार गोयल

चीनी सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को लाइव फुटेज भेजने वाले दो आईएसआई समर्थित जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

चीनी सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को लाइव फुटेज भेजने वाले दो आईएसआई समर्थित जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

मज़दूर दिवस के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना एक ऐतिहासिक कदम: तरुनप्रीत सिंह सौंद

मज़दूर दिवस के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना एक ऐतिहासिक कदम: तरुनप्रीत सिंह सौंद

अमृतसर में सरहद पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; 4 किलो हेरोइन व चार पिस्तौल सहित दो गिरफ्तार

अमृतसर में सरहद पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; 4 किलो हेरोइन व चार पिस्तौल सहित दो गिरफ्तार

एसएएस नगर में चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार, दुकानदार से मारपीट करने का भी आरोप

एसएएस नगर में चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार, दुकानदार से मारपीट करने का भी आरोप

Punjab : एक किलो अफीम के साथ चार धरे

Punjab : एक किलो अफीम के साथ चार धरे