Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

अमरीका ने वेनेजुएला पर की कार्रवाई, ट्रंप का दावा, मादुरो को देश से बाहर ले गए अमरीकी सैनिक

03 जनवरी, 2026 09:28 PM

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके सुरक्षाबलों ने वेनेजुएला में एक बड़ी कार्रवाई की और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को देश से बाहर ले गए। ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, “अमरीका ने वेनेजुएला में बड़े स्तर पर हमला करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया है और उनको देश से बाहर ले जाया गया है। यह ऑपरेशन अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया।”

उन्होंने कहा कि इस बारे में विस्तृत जानकारी आज अपरान्ह 11 बजे ( स्थानीय समयानुसार) एक संवाददाता सम्मेलन में दी जाएगी। इससे पहले वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार तड़के कई जोरदार धमाकों और विमानों के उड़ान भरने की आवाजें सुनी गईं। इससे निवासियों में दहशत फैल गई। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के अनुसार, काराकस के कई हिस्सों में लोग शक्तिशाली धमाकों और उसके बाद कम ऊंचाई पर उड़ रहे विमानों की आवाज से जाग गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने आसमान में चमक और शहर के कुछ इलाकों, खासकर रणनीतिक और सैन्य ठिकानों के पास से धुआं उठता देखा। रिपोर्टों के मुताबिक, धमाके की आवाज सुनकर कई लोग डर से अपने घरों से बाहर निकल आये थे। धमाकों के बाद कुछ इलाकों में बिजली गुल होने की खबर है। सुरक्षा बल प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं, वहीं अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वेनेजुएला सरकार ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। काराकास और अन्य जगहों पर धमाकों की खबर के बाद सरकार ने इसे देश के कई हिस्सों पर अमेरिका का किया गया ‘बहुत ही गंभीर सैन्य हमला’ करार दिया है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर