Friday, February 06, 2026
BREAKING
विश्व में पैदा हो रहीं चुनौतियों के समाधान के लिए आशा की किरण बना हुआ है भारत: मोदी विपक्ष की लोकसभा में सत्तापक्ष के सदस्यों पर हमले की योजना थी: गिरिराज सिंह शराब, शीशमहल और शायरी… राज्यसभा में PM मोदी का 'AAP' पर बड़ा हमला बिरला का दावा पूरी तरह झूठ, स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं प्रधानमंत्री : कांग्रेस बड़ा हादसा: मेघालय में कोयले की खदान में हुआ भीषण विस्फोट, 10 मजदूरों की हुई मौत बलूचिस्तान में पाक सेना का बड़ा ऑपरेशन: 216 आतंकवादी ढेर, नागरिक और जवान भी मारे गए गृहमंत्री Amit Shah के दौरे से पहले Srinagr में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर नजर भूमि देने में कोई आपत्ति नहीं पर BSF अधिकार क्षेत्र संबंधी नियम केंद्र को वापस लेना होगा: ममता बनर्जी खुशखबरी: जम्मू-कश्मीर में बेघरों को मिलेगी सरकारी जमीन, सिर्फ ₹10 होगा सालाना किराया ‘PM पर हमले की थी साजिश, इसलिए उन्हें सदन में आने से रोका’ लोकसभा में स्पीकर का बड़ा खुलासा

धर्म

अमरनाथ यात्रा : अब तक 3.83 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

29 जुलाई, 2025 01:49 PM

अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और अब तक 3 लाख 83 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। इस तीर्थयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच आज मंगलवार को जम्मू से 1,490 श्रद्धालुओं का एक और जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। इनमें से 327 तीर्थयात्रियों को लेकर 16 वाहनों का पहला काफिला सुबह 3:25 बजे बालटाल आधार शिविर के लिए निकला, जबकि 1,163 यात्रियों के साथ 45 वाहनों का दूसरा काफिला सुबह 3:57 बजे पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। यात्रा में अब केवल 12 दिन शेष रह गए हैं।

आज ‘नाग पंचमी’ के मौके पर श्रीनगर के अमरेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पवित्र छड़ी ‘छड़ी मुबारक’ का विशेष पूजन किया गया। यह छड़ी अमरनाथ यात्रा की दिशा तय करती है और 4 अगस्त को श्रीनगर के अमरेश्वर मंदिर से गुफा मंदिर के लिए अंतिम यात्रा शुरू करेगी। यह यात्रा पंपोर, बिजबेहरा, मट्टन और पहलगाम होते हुए 9 अगस्त को पवित्र गुफा मंदिर पहुंचेगी, जहां इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा का समापन होगा।

अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार केंद्र सरकार ने सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया है। सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और स्थानीय पुलिस के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 180 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा, 8,000 से ज्यादा विशेष कमांडो को भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और 9 अगस्त को समाप्त होगी। यह यात्रा समुद्र तल से 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर तक पहुंचती है। श्रद्धालु दो रास्तों से गुफा तक पहुंच सकते हैं। पहला – पारंपरिक पहलगाम मार्ग जो चंदनवाड़ी, शेषनाग और पंचतरणी होते हुए गुफा तक पहुंचता है और लगभग 46 किलोमीटर लंबा है। इस रास्ते से यात्रा करने में करीब 4 दिन लगते हैं। दूसरा मार्ग बालटाल है, जो छोटा और कठिन है हालांकि यह केवल 14 किलोमीटर लंबा है। इस रास्ते से यात्री एक दिन में ही दर्शन कर वापस लौट सकते हैं। वहीं सुरक्षा कारणों से इस वर्ष किसी भी तीर्थयात्री के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं कराई गई है।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

बद्रीनाथ और केदारनाथ में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर लगेगी रोक, मंदिर समिति ने उठाया बड़ा कदम

बद्रीनाथ और केदारनाथ में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर लगेगी रोक, मंदिर समिति ने उठाया बड़ा कदम

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सोमनाथ भारत माता की वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा: पीएम मोदी

सोमनाथ भारत माता की वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा: पीएम मोदी

प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर दोपहर तक 12 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर दोपहर तक 12 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

5 जनवरी का पंचांग: सोमवार को रहेगा भद्रा का साया, नहीं लगेगा आडल योग

5 जनवरी का पंचांग: सोमवार को रहेगा भद्रा का साया, नहीं लगेगा आडल योग

350वां शहीदी समागम : Red Fort मैदान में 'आध्यात्मिक' रौनक! Harmeet Singh Kalka ने की यह अपील

350वां शहीदी समागम : Red Fort मैदान में 'आध्यात्मिक' रौनक! Harmeet Singh Kalka ने की यह अपील

'पीएम मोदी-सीएम योगी की वजह से राममय हुआ देश', ध्वजारोहण समारोह में शहनाई वादक पंडित दुर्गा प्रसाद ने जताया आभार

'पीएम मोदी-सीएम योगी की वजह से राममय हुआ देश', ध्वजारोहण समारोह में शहनाई वादक पंडित दुर्गा प्रसाद ने जताया आभार

अध्योया में आज बहुत ही खुशी का दिन: गोविंद देव गिरी

अध्योया में आज बहुत ही खुशी का दिन: गोविंद देव गिरी

माउंट एवरेस्ट से कम ऊंचाई, फिर भी आज तक कोई क्यों नहीं चढ़ पाया कैलाश पर्वत पर?

माउंट एवरेस्ट से कम ऊंचाई, फिर भी आज तक कोई क्यों नहीं चढ़ पाया कैलाश पर्वत पर?

सीएम मोहन यादव की उपस्थिति में संस्कारधानी को मिली संस्कारलक्षी प्रकल्पों की प्रेरक भेट

सीएम मोहन यादव की उपस्थिति में संस्कारधानी को मिली संस्कारलक्षी प्रकल्पों की प्रेरक भेट