Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

दुनिया

अबू धाबी के पेट्रोकेमिकल्स प्लांट में आग, रोका गया काम

05 अप्रैल, 2026 07:11 PM

अबू धाबी : संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी स्थित बोरूज पेट्रोकेमिकल्स प्लांट के कई हिस्सों में लगी आग की वजह से काम रोक दिया गया है। अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। बताया कि एयर डिफेंस फोर्स ने एयर स्ट्राइक का सफल बचाव किया लेकिन इस दौरान जो मलबा गिरा उसकी वजह से प्लांट के कई हिस्सों में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश के बीच प्लांट में काम तुरंत रोक दिया गया है और ऐसा नुकसान का अंदाजा लगाने तक जारी रहेगा। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कार्यालय के अनुसार मामले का अपडेट लोगों को दिया जाता रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और सरकार की ओर से मुहैया कराई सूचना पर नजर बनाए रखें, साथ ही बिना वेरिफिकेशन वाली जानकारी फैलाने से बचें।

दूसरी ओर, बहरीन की गल्फ पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज कंपनी के कई ऑपरेशनल यूनिट्स पर ड्रोन हमला किया गया। बहरीन न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरानी ड्रोन हमले से यूनिट्स में आग लग गई, लेकिन बाद में उस पर काबू पा लिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, और स्पेशल टीमें अभी इस घटना से हुए नुकसान का पूरा आकलन कर रही हैं।
वहीं, कुवैत में भी रातभर ड्रोन हमले की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है। इन हमलों में बिजली-पानी प्लांट और तेल परिसर को भारी नुकसान पहुंचा है।
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से कुवैत और यूएई ईरानी हमलों का मुख्य निशाना बने हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन हमलों में दो बिजली और पानी के डिसैलिनेशन प्लांट को निशाना बनाया गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
इसके अलावा, कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने बताया कि ड्रोन हमले के बाद शुवैख ऑयल सेक्टर कॉम्प्लेक्स में आग लग गई।
28 फरवरी से यूएस-इजरायल के संयुक्त हमले के बाद से ही खाड़ी देश निशाने पर हैं। ईरान जवाबी कार्रवाई के तहत इन देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेस पर मिसाइल या ड्रोन से हमले कर रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें