Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं' 'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

सेहत

अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

20 अगस्त, 2026 02:09 PM

मेथी के दाने हमारी रसोई में बहुत आम हैं। इनका इस्तेमाल सब्जियों, दाल और दूसरी चीजों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन यही छोटे-छोटे दाने बालों की देखभाल में भी काम आ सकते हैं। खासकर जब बाल रूखे, बेजान या कमजोर नजर आने लगें, तब मेथी से बना लेप एक समाधान हो सकता है। इसमें कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों और सिर की त्वचा के लिए मददगार होते हैं। मेथी में प्रोटीन बेहतर मात्रा में पाया जाता है। इसके बीजों में प्रोटीन और कई अमीनो एसिड पाए जाते हैं। बालों का मुख्य ढांचा ही केराटिन नाम के प्रोटीन से बना होता है। इसलिए बालों की अच्छी सेहत के लिए शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलना जरूरी है। मेथी खाने से मिलने वाला प्रोटीन शरीर के पोषण में मदद करता है। वहीं, मेथी का लेप बालों पर लगाने से बालों की सतह मुलायम और बेहतर महसूस होती है। मेथी की एक खासियत यह भी है कि इसमें गैलेक्टोमैनन नाम का घुलनशील रेशा भी होता है। पानी में भिगोने के बाद मेथी के दाने चिपचिपे हो जाते हैं। यही चिपचिपापन मेथी के पेस्ट को बालों पर एक हल्की परत बनाने में मदद करता है। यह परत बालों में नमी को बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसी वजह से मेथी का इस्तेमाल करने के बाद रूखे बाल ज्यादा मुलायम लगते हैं।

मेथी में आयरन, कैल्शियम, विटामिन और निकोटिनिक एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आयरन शरीर के लिए जरूरी है और इसकी कमी होने पर बाल झड़ने की समस्या पैदा होती है। लेकिन सिर पर मेथी का पेस्ट लगाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी नहीं होगी। इसके लिए डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करना पड़ेगा।

अब बात करते हैं इसे इस्तेमाल करने के तरीके की। मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखना सबसे आसान तरीका है। सुबह पानी निकालकर दानों को पीस लें। इससे गाढ़ा और चिपचिपा लेप तैयार हो जाएगा। इसे बाल धोने से पहले सिर की त्वचा और बालों की लंबाई पर लगाए। करीब 20 से 30 मिनट बाद बालों को सामान्य तरीके से धो लें। भिगोने की वजह से मेथी नरम हो जाती है और उसका चिपचिपा हिस्सा बाहर आता है, जो बालों को मुलायम बनाने में मदद करता है।

अगर बाल बहुत रूखे हैं, तो मेथी के लेप में थोड़ा नारियल तेल मिलाए। नारियल तेल बालों को मुलायम बनाने और उनकी सतह पर नमी बनाए रखने में मदद करता है।
मेथी का इस्तेमाल करते समय सावधानी भी जरूरी है। पहली बार लगाने से पहले थोड़ी मात्रा त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर देख लें। अगर जलन, खुजली या लाल चकत्ते हों तो इसका इस्तेमाल न करें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे

लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे

तनाव से राहत से लेकर एकाग्रता बढ़ाने तक, जानें रोज मेडिटेशन करने के फायदे

उष्ट्रासन: रीढ़ को लचीला बनाए, पेट की चर्बी घटाए और आंखों की रोशनी बढ़ाए

उष्ट्रासन: रीढ़ को लचीला बनाए, पेट की चर्बी घटाए और आंखों की रोशनी बढ़ाए

सोशल मीडिया का असर, छात्रों में हार्मोन बिगाड़ने वाले प्रोडक्ट का बढ़ा उपयोग : रिसर्च

सोशल मीडिया का असर, छात्रों में हार्मोन बिगाड़ने वाले प्रोडक्ट का बढ़ा उपयोग : रिसर्च

शरीर में आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है एनीमिया का खतरा

शरीर में आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है एनीमिया का खतरा

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा