Sunday, July 12, 2026
BREAKING
विदेश मंत्रालय ने ओमान तट पर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हमले की कड़ी निंदा की पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अमीर के निधन पर शोक जताया भारी बारिश से सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड से हाईवे बंद, केदारनाथ यात्रा में रुकावट, बहाली का काम जारी वियतनाम नाव हादसे के मृतकों के शव पहुंचेंगे हो ची मिन्ह, औपचारिकताओं के बाद पार्थिव शरीर लाए जाएंगे भारत पीयूष गोयल स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे, व्यापार एवं निवेश पर होगी चर्चा मास्टर सलीम : पिता की डांट बनी सबसे बड़ी सीख, छोटी सी उम्र से शुरू हुई सुरों की साधना; ऐसे बने दुनिया के 'मास्टर सलीम' भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात जून में 34 प्रतिशत बढ़ा दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों को मुश्किल में डाल रही चीन की तेजी से बढ़ती 'रेयर अर्थ' इंडस्ट्री, मेकांग नदी में बढ़ा प्रदूषण भारत में अगले साल 15 अगस्त से शुरू होगी बुलेट ट्रेन : अश्विनी वैष्णव सीमा सजदेह संग तलाक पर बोले सोहेल खान, अपने बर्ताव की वजह से खोया मैंने अपना प्यार

खेल

अगरकर का खुलासा, कैप्टन का फैसला रातोंरात नहीं हुआ

23 जुलाई, 2024 12:56 PM

मुंबई: श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने सोमवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें अगरकर ने कहा कि सूर्यकुमार के पास अच्छा क्रिकेटिंग दिमाग है और वह टी-20 में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। हमारे लिए कप्तान चुनते वक्त विषय यह था कि हम उस कप्तान को चुनना चाहते थे, जो टीम इंडिया के लिए आने वाले वक्त में लगभग सभी मैच खेले। हमें लगा कि सूर्यकुमार कप्तानी के योग्य हैं और आने वाले समय में देखा जाएगा कि उनका प्रदर्शन कैसा रहता है और वह इस रोल में कैसे ढलते हैं। अगरकर ने हार्दिक को लेकर कहाकि पांड्या अब भी हमारे लिए सबसे महत्त्वपूर्ण खिलाडिय़ों में से एक हैं। हम चाहते हैं कि वह वो खिलाड़ी बनें, जो वह बन सकते हैं। जो स्किल उनके पास है उन्हें ढूंढना बेहद मुश्किल है। हालांकि, उनके लिए फिटनेस वाकई चुनौतीपूर्ण रहा है। ऐसे में कोच, चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हमारे पास अगले टी-20 विश्व कप से पहले काफी समय है।

ऐसे में हम कुछ चीजों को आजमाना चाहेंगे और देखेंगे स्थिति कैसी रहती है, लेकिन हार्दिक अब भी हमारे लिए सबसे महत्त्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। अगरकर ने यह भी बताया कि कप्तान बदलने का कॉल लेते वक्त हार्दिक और सूर्यकुमार समेत सभी खिलाडिय़ों से बात की गई थी। यानी कि हार्दिक को इस बात का अंदाजा पहले ही लग चुका था। अगरकर ने कहा कि हार्दिक के लिए फिटनेस एक समस्या रही है। सिर्फ फिटनेस नहीं, हमें लगता है कि सूर्यकुमार के पास सफल कप्तान बनने की क्षमता है। दो साल बहुत ज्यादा समय होता है और ऐसे में हमारे पास कुछ ट्राई करने का वक्त है। हम चाहते हैं कि हम उन खिलाडिय़ों को ज्यादा से ज्यादा मौका दें जो हमारे लिए हमेशा उपलब्ध रहते हं। हमें लगता है कि इस रोल में हम हार्दिक को और बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं। हमने इस टी-20 विश्व कप में देखा है कि उन्होंने गेंद और बल्ले से क्या किया। ऐसे में उनका प्रदर्शन टीम के लिए ज्यादा महत्त्वपूर्ण है, न कि कप्तानी का मसला। हमने इस फैसले के लिए सभी खिलाडिय़ों से बात की थी। अगरकर ने कहा कि सूर्यकुमार की टी20 बल्लेबाजी को लेकर कभी चिंता नहीं रही है। कप्तानी का फैसला बहुत सोच-समझकर लिया गया था, यह कोई रातोंरात लिया गया फैसला नहीं था। जब टीम में आपकी जगह खतरे में हो तो कोई खिलाड़ी टीम में अपनी जगह को लेकर आसानी महसूस नहीं करता।

उन्होंने कहा कि कप्तानी को लेकर फैसला काफी सोच विचारकर लिया गया है। इसको लेकर काफी विचार लिए गए, ड्रेसिंग रूम से पूछा गया और मुझे लगता है कि सूर्यकुमार इन सभी में खरे उतरे। भारत के भविष्य में तीन अलग-अलग टीमों के साथ खेलने पर गौतम गंभीर ने कहा कि आगे चलकर ये चीजें होती रहेंगी। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि तीन अलग-अलग टीमें होंगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे वल्र्ड क्लास खिलाडिय़ों के संन्यास लेने के साथ ही टी-20 में बदलाव आएगा। जितने अधिक खिलाड़ी सभी प्रारूपों में खेल सकेंगे, उतना बेहतर होगा।

सपोर्ट स्टाफ में ये दिग्गज शामिल

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ को लेकर बड़ी जानकारी दी। गंभीर ने कहा कि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अभिषेक नायर और नीदरलैंड्स के दिग्गज रयान टेन डोशेट श्रीलंका दौरे पर असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाएंगे। वहीं पूर्व भारतीय ऑलराउंडर साईराज बहुतुले इस टूअर पर अंतरिम गेंदबाजी कोच होंगे, जबकि टी. दिलीप फील्डिंग कोच के तौर पर श्रीलंका जाएंगे। गौतम गंभीर ने कहा कि कोचिंग स्टाफ का सार यही है, लेकिन हम श्रीलंका दौरा खत्म होने के बाद इसे अंतिम रूप देंगे। श्रीलंका सीरीज के बाद हमारे पास समय होगा। मुझे खिलाडिय़ों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हां, अभिषेक (नायर) सहायक कोच हैं और रयान टेन डोशेट भी असिस्टेंट कोच है। मुझे उम्मीद है कि अभिषेक और रयान कोच के रूप में सफल रहेंगे।

गंभीर बोले, कोहली से बहुत अच्छे संबंध

विराट कोहली के साथ रिश्तों पर गौतम गंभीर ने कहा कि टीआरपी के लिए यह बहुत अच्छा है, लेकिन उनके साथ मेरा रिश्ता सार्वजनिक नहीं है। मैदान पर, हर कोई अपनी टीम के लिए लड़ेगा। फिलहाल, हम भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मेरे और उनके बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। मुझे उनसे बात करने के कई मौके मिले हैं। यह महत्त्वपूर्ण नहीं है कि हम क्या चर्चा करते हैं। सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि हम दोनों को भारत को गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वह एक पूर्ण पेशेवर, विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और यह आगे भी जारी रहेगा।

फिटनेस बनी रही, तो अगला वल्र्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली

गौतम गंभीर ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दिखा दिया है कि वे बड़े मंच पर क्या कर सकते हैं। दोनों में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। अगर वे अपनी फिटनेस बनाए रखते हैं, तो 2027 का विश्व कप भी जीत सकते हैं। वे जो कर सकते हैं, उसे देखते हुए वे अभी भी विश्व स्तरीय हैं और कोई भी टीम उन दोनों को अपने साथ रखना चाहेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए