Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

धर्म

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: पूरे भारत में योग उत्सव की चल रही लहर

19 जून, 2025 04:41 PM

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) की ओर देश जैसे-जैसे बढ़ रहा है, योग महाकुंभ के बैनर तले पूरे भारत में योग उत्सव की लहर चलने लगी है। लद्दाख की ऊंची चोटियों से लेकर दिल्ली के सांस्कृतिक केंद्रों और नोएडा के जीवंत स्थानीय पार्कों तक, योग महाकुंभ 2025 भारत की योग पंरपरा के समृद्ध और समावेशी महोत्सव के रूप में सामने आ रहा है।

21 जून 2025 को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस राष्ट्रीय आंदोलन को नेतृत्व प्रदान करते हुए, तीन दिवसीय योग महाकुंभ कल बुधवार को नई दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर में आरंभ हुआ। कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग द्वारा हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के सहयोग से कार्यक्रम में योग कला प्रदर्शन, वेलनेस सेशन और माइंडफुलनेस और सामुदायिक कल्याण पर केंद्रित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

एक उत्साहजनक नुक्कड़ नाट्य प्रदर्शन से यह पहल और भी जीवंत हो गया। योग अभ्यासियों ने आम जिंदगी में इसके महत्व का उल्लेख किया। शारीरिक स्फूर्ति और चपलता से लेकर मानसिक शांति तक में इसका लाभ बताते हुए उन्होंने लोगों को संतुलित जीवन शैली के लिए योग अपनाने को प्रेरित किया।

वहीं, एक और योग महाकुंभ 15 जून को लद्दाख के ऊंचाई वाले विरल हवा में आरंभ हुआ। लद्दाख में अंतर्राष्ट्रीय योग और ध्यान महोत्सव (आईएफवाईएम) 2025 ने पहले ही 13,000 फीट से अधिक ऊचांई पर स्थित पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, सिंधु घाट और महाबोधि अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र (एमआईएमसी) देवचन परिसर जैसे विस्मयकारी स्थलों पर योग साधना द्वारा राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। आयुष मंत्रालय, महाबोधि अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र (एमआईएमसी), लद्दाख केंद्र शासित प्रशासन, लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी लेह) और संबंधित संस्थानों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित महोत्सव के इस वर्ष का विषय – “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की सशक्त अभिव्यक्ति है।

इसके अलावा, दूसरा योग महाकुंभ कार्यक्रम भी 15 जून को उत्तर प्रदेश के नोएडा में आरंभ हुआ। अर्हम ध्यान योग ने नोएडा के सेक्टर 50 में योग महाकुंभ आरंभ किया। इसमें हरित योग सत्र, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता और सेक्टर 78 में आयोजित वेद वन पार्क में संवादात्मक कार्यक्रमों में युवा और कई परिवार उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

सेक्टर 33ए के शिवालिक पार्क में 21 जून को आयोजित होने वाले उसके आगामी कार्यक्रम-राष्ट्रव्यापी योग संगम समारोहों के साथ संरेखित होंगे। अर्हम ध्यान योग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 अभियान को और व्यापकता प्रदान करते हुए वैश्विक स्तर पर समानांतर सत्र योग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

दरअसल, जब विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के लोग सांस और संतुलन के साथ जुड़ते हैं तो यह आयोजन योग की सार्वभौमिक अपील तथा स्वस्थ और अधिक सामंजस्यपूर्ण दुनिया को आकार देने की इस साधना में भारत के नेतृत्व को दर्शाता है। ये सभी आयोजन सबके लिए खुले हैं। लोगों को इनमें भाग लेने और जीवन शैली के रूप में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

महाशिवरात्रि: त्रिशूल, चंद्र और सूर्य के दिव्य शृंगार में सजे बाबा महाकाल, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

महाशिवरात्रि: त्रिशूल, चंद्र और सूर्य के दिव्य शृंगार में सजे बाबा महाकाल, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बद्रीनाथ और केदारनाथ में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर लगेगी रोक, मंदिर समिति ने उठाया बड़ा कदम

बद्रीनाथ और केदारनाथ में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर लगेगी रोक, मंदिर समिति ने उठाया बड़ा कदम

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सोमनाथ भारत माता की वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा: पीएम मोदी

सोमनाथ भारत माता की वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा: पीएम मोदी