Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

साहित्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विजय चौक से मेगा वॉकथॉन

05 मार्च, 2023 04:28 PM

नयी दिल्ली; केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर विजय चौक से एक मेगा वॉकथॉन कार्यक्रम ‘वॉक फॉर हेल्थ’ का आयोजन किया‌ जिसमें महिला और युवाओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय बताया कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए ऐसी रैलियों का आयोजन देशभर में किया गया है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए देश भर के जिला मुख्यालयों पर एक साइकिलिंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। 'स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत' के तहत साइक्लाथॉन नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आम लोगों को इस साइक्लोथॉन में भाग लेने को आकर्षित करने के लिए जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने सभी प्रबंध किए हैं।
जिला मुख्यालयों में साइकिलिंग कार्यक्रम के पूरक के लिए, शारीरिक फिटनेस और तंदुरूस्ती को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में एक और कार्यक्रम ‘वॉक फॉर हेल्थ’ भी आयोजित किया गया था। कार्यक्रम विजय चौक से कर्तव्य पथ से शुरू होकर इंडिया गेट से होते हुए निर्माण भवन पहुंचा। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों, नर्सों और केंद्र सरकार के अस्पतालों अर्थात् सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने भी वॉकथॉन में भाग लिया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
आंकड़ों के अनुसार गैर-संचारी रोग (एनसीडी) देश में 63 प्रतिशत से अधिक मृत्यु के लिए जिम्मेदार हैं और तंबाकू के उपयोग (धूम्रपान और धूम्रपान रहित), शराब के उपयोग, खराब आहार जैसे प्रमुख जोखिम जुड़े हुए हैं।
राष्ट्रीय एनसीडी निगरानी सर्वेक्षण (एनएनएमएस) (2017-18) में कहा गया है कि 41.3 प्रतिशत भारतीय शारीरिक रूप से निष्क्रिय हैं। शारीरिक गतिविधि के स्वास्थ्य लाभ न केवल हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर आदि सहित एनसीडी के कम जोखिम से संबंधित हैं, बल्कि इसका मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और मनोभ्रंश की शुरुआत में देरी होती है।

Have something to say? Post your comment

और साहित्य खबरें

50MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Signature भारत में लांच

50MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Signature भारत में लांच

EPFO से निकाल पाएंगे पूरा पैसा, 75 प्रतिशत की सीमा होने के दावे को किया खारिज

EPFO से निकाल पाएंगे पूरा पैसा, 75 प्रतिशत की सीमा होने के दावे को किया खारिज

आईटी 2.0 की शुरुआत ‘डिजिटल इंडिया’ की ओर भारतीय डाक की यात्रा में एक मील का पत्थर

आईटी 2.0 की शुरुआत ‘डिजिटल इंडिया’ की ओर भारतीय डाक की यात्रा में एक मील का पत्थर

ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम ने किया कमाल

ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम ने किया कमाल

डाक विभाग ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट किया जारी

डाक विभाग ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट किया जारी

भारतीय नौसेना में शामिल होगा एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अर्नाला’, तटीय सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

भारतीय नौसेना में शामिल होगा एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अर्नाला’, तटीय सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

Heavy Rain: दिल्ली-NCR समेत 16 राज्यों में अलर्ट मोड: तूफान, धूलभरी आंधी और रात की बारिश का खतरा

Heavy Rain: दिल्ली-NCR समेत 16 राज्यों में अलर्ट मोड: तूफान, धूलभरी आंधी और रात की बारिश का खतरा

Airtel ने लांच किया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, 189 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Airtel ने लांच किया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, 189 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

निसान ने किया वीकेंड कार्निवल का एलान

निसान ने किया वीकेंड कार्निवल का एलान