Thursday, March 12, 2026
BREAKING
सीजेआई सूर्यकांत ने डेटा प्रोटेक्शन एक्टAC पर सुनवाई का दिया भरोसा, कहा-डेटा आज की नई करेंसी भारत रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यातक, पड़ोसी देश डीजल के लिए कर रहे अनुरोध: विदेश मंत्रालय ईरान में फंसे भारतीयों के साथ सरकार, एस जयशंकर ने विदेश मंत्री अराघची से तीन बार की बात: विदेश मंत्रालय फरवरी में भारत की रिटेल महंगाई में 47 बेसिस बढ़कर 3.2 परसेंट हुई UAE ने यूएनएससी में ईरान की निंदा वाले प्रस्ताव का किया स्वागत, तुरंत हमले रोकने की उठाई मांग लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- ‘भारत के लोकतंत्र और उसके संविधान पर सभी को गर्व होना चाहिए’ पीएम मोदी शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे, 9.32 करोड़ किसानों को सीधा लाभ पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार ड्रग तस्कर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष गिरफ्तार एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत, शादी सीजन में जनता परेशान : भूपेंद्र सिंह हुड्डा खाड़ी देशों से हरियाणा के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले दीपेन्द्र हुड्डा

चंडीगढ़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

09 मार्च, 2026 05:43 PM

चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-42, चंडीगढ़ में रोटरी क्लब, चंडीगढ़ एवं नेचर नाइन फाउंडेशन द्वारा "प्रोजेक्ट वृद्धि" के अंतर्गत सिलाई मशीन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रो. रवि प्रकाश (डी.जी., रोटरी मंडल 3080) की गरिमामयी उपस्थिति में 21 सिलाई मशीनें जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की गईं, ताकि वे घर से ही कार्य कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकें। इस मौके पर आभा शर्मा प्रेसिडेंट रोटरी क्लब चंडीगढ़, अरुण अग्रवाल सेक्रेटरी रोटरी क्लब चंडीगढ़ और नीरज सूद-नेचर नाइन फाउंडेशन से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "हर घर रोजगार” की भावना के साथ आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त करते हैं। वो आयोजकों का आभार प्रकट करते हैं, जिनके प्रयास की बदौलत यह जरूरतमंद महिलाएं आत्मसम्मान की जिंदगी जी सकेंगी।

इस अवसर पर सफाई मित्रों को उनके समर्पण और सेवा भावना के लिए सम्मानित किया गया। वहीं वार्ड में सामाजिक कार्यों में सक्रिय महिलाओं को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

रोटरी क्लब द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया, यह सराहनीय कदम न केवल महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और सम्मान के नए आयाम भी स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, रोटरी क्लब के सदस्य तथा स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

चंडीगढ़ : एप्स्टीन फाइल विवाद में हरदीप सिंह पुरी का नाम आने पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल; BJP मुख्यालय की ओर मार्च

चंडीगढ़ : एप्स्टीन फाइल विवाद में हरदीप सिंह पुरी का नाम आने पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल; BJP मुख्यालय की ओर मार्च

पैरामेडिकल काउंसिल एंड वोकेशनल ट्रेनिंग का मुफ्त मेडिकल कैंप, खून जांच व रक्तदान शिविर आयोजित

पैरामेडिकल काउंसिल एंड वोकेशनल ट्रेनिंग का मुफ्त मेडिकल कैंप, खून जांच व रक्तदान शिविर आयोजित

*आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न*

*आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न*

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, स्व-गणना और मकानों की सूची की तारीखों का हुआ ऐलान

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, स्व-गणना और मकानों की सूची की तारीखों का हुआ ऐलान