Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

अंडर-19 विश्वकप: भारत ने ग्रुप एक के सुपर सिक्स मुकाबले में नेपाल को हराया, इतने रनों से दी मात

03 फ़रवरी, 2024 12:58 PM

ब्लूमफोंटेन – सचिन और उदय की शतकीय पारी के बाद सौमी पांडे चार विकेट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्वकप के ग्रुप एक के सुपर सिक्स मुकाबले में नेपाल को 132 रनों से हरा दिया है। 298 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की ओर से दीपक बोहरा और अर्जुन कुमाल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 48 रनों की साझेदारी की। दीपक 22 रन और अर्जुन 26 रन बनाकर आउट हुये। कप्तान देव खनाल सर्वाधिक 33 रन बनाकर आउट हुये उसके बाद आकाश चांद 18 रन, दुर्गेश गुप्ता 29 रन ने हार के अंतर को कम करने का प्रयास किया। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका और पूरी टीम नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी। भारत की ओर से सौमी पांडे ने चार विकेट लिये। अर्शीन कुलकर्णी को दो विकेट मिले। राज लिंबानी,आराध्य शुक्ला और मुरुगन अभिषेक ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले सचिन और उदय की शतकीय पारी की बदौलत भारत ने नेपाल को जीत के लिए 298 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छा नहीं रही और उसने पांचवें ओवर में आदर्श सिंह 21 रन का विकेट खो दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करन आये प्रियांशु मोलिया भी 19 रन बनाकर रनआउट हो गये। 14वें ओवर में अर्शीन कुलकर्णी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।

कप्तान उदय सहारन और सचिन ढास ने चौथे विकेट के लिये 200 रन से अधिक की साझेदारी कर टीम को संभाला। उदय ने 107 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 100 रन बनाये। वहीं सचिन ने 101 गेंदों में 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 116 रनों की पारी खेली। मुशीर खान ने नाबाद नौ बनाये। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 297 रनों का स्कोर खड़ा किया। सुपर सिक्स में भारत का यह दूसरा मुकाबला है। इससे पहले भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 214 रन के बड़े अंतर से हराया था। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अभी तक अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है। नेपाल की ओर से गुलशन झा को तीन विकेट मिले। आकाश चांद ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए