Monday, December 15, 2025
BREAKING
UAE Summit में भारत की धाक, यूरोप-UK-मिस्र के विदेश मंत्रियों से मिले जयशंकर ऑस्ट्रेलिया में बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग: पुलिस अफसर समेत कई लोगों की मौत, पर्यटकों में मची भगदड़ IND vs PAK, U19 Asia Cup : हुजैफा अहसान की अर्धशतकीय पारी का अंत, भारत जीत से 2 विकेट Bihar Schools Timing Changed: बिहार के स्कूलों की बदली टाइमिंग, अब सिर्फ इतने बजे तक ही होगी पढ़ाई...यहां देखें समय रामलीला मैदान से प्रियंका गांधी का BJP को सीधा चैलेंज: 'निष्पक्ष चुनाव लड़कर देख लें, जीत नहीं पाएंगे' BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ‘वोट चोरी' करने वाले गद्दार हैं, इन्हें सत्ता से हटाना होगा: खरगे राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: 'वोट चोरी में सरकार के साथ काम कर रहा ECI' 'PM मोदी को खत्म करना चाहती है कांग्रेस'- रामलीला रैली के विवादास्पद नारों पर BJP का पलटवार Lionel Messi India Tour: 14 साल बाद भारत आए GOAT मेसी, फुटबॉल खेला…और राहुल गांधी से भी हुई खास मुलाकात

खेल

IND vs PAK, U19 Asia Cup : हुजैफा अहसान की अर्धशतकीय पारी का अंत, भारत जीत से 2 विकेट

14 दिसंबर, 2025 06:43 PM

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 में ग्रुप ए का 5वां मैच दुबई में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत ने बल्लेबाजी की शुरूआत करते हुए 46.1 ओवर में सभी 10 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। अब पाकिस्तान के सामने 241 रन का लक्ष्य है। आरोन जॉर्ज का 85 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जबकि कनिष्क चौहान (46) फिफ्टी से चूक गए। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद सैय्यम और अब्दुल सुभान ने 3-3 विकेट झटके। 

पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। 

- समीर मिन्हास (उप-कप्तान) 8.1 ओवर में दीपेश देवेन्द्रन की गेंद पर नमन पुष्पक के हाथों कैच आउट हो गए। मिन्हास ने 9 रन बनाए। 
अली हसन बलूच 10.3 ओवर में दीपेश देवेन्द्रन की गेंद पर अभिज्ञान कुंडू के हाथों कैच आउट होकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 
-अहमद हुसैन ने मात्र 4 रन बनाए और 12.5 ओवर में दीपेश देवेन्द्रन की गेंद पर अभिज्ञान कुंडू को कैच दे बैठे। 
- भारत को चौथा विकेट उस्मान खान (16) का मिला जब 13.1 ओवर में कनिष्क चौहान के उन्हें आयुष म्हात्रे के हाथों कैच आउट करवाया।
कप्तान फरहान यूसुफ ने 34 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली जिसमें 2 चौके और एक छक्का शामिल था। वह 23.6 ओवर में वैभव सूर्यवंशी की गेंद पर नमन पुष्पक के हाथों कैच आउट हुए। 
हमजा जहूर 4 रन बनाकर 31.4 ओवर में विहान मल्होत्रा के हाथों कैच आउट हो गए। इस दौरान खिलान पटेल गेंदबाजी पर थे।
अब्दुल सुभान 6 रन बनाकर 36.4 ओवर में स्टंप्ड आउट हो गए। 
हुजैफा अहसान की अर्धशतकीय पारी की अंत 38.3 ओवर में हुआ। उन्होंने 83 गेंदों पर 70 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 2 छक्के लगाए। वह कनिष्क चौहान की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी के हाथों कैच आउट हुए। 

भारतीय पारी 

- वैभव सूर्यवंशी आज अपना कमाल नहीं दिखा पाए और मात्र 5 रन पर आउट हो गए। वह 3.2 ओवर में मोहम्मद सैय्यम की गेंद पर उन्हीं के हाथों कैच आउट हुए।
भारत को दूसरा झटका आयुष म्हात्रे (कप्तान) का लगा जो 38 रन पर (25 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के) टिक कर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 9.5 ओवर में हमजा जहूर के हाथों कैच आउट हो गए। इस दौरान भी सैय्यम गेंदबाजी कर रहे थे। 
- विहान मल्होत्रा 15.4 ओवर में नकाब शफीक की गेंद पर उन्हीं के हाथों कैच आउट हुए और मात्र 12 रन पर पवेलियन लौट गए।
वेदांत त्रिवेदी 19.5 ओवर में निकब शफीक का शिकार बने और अहमद हुसैन के हाथों कैच आउट हुए। त्रिवेदी ने 22 गेंदों पर 7 रन बनाए। 
अभिज्ञान कुंडू 31.1 ओवर में अब्दुल सुभान की गेंद पर हमजा जहूर के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 32 गेंदों पर 22 रन बनाए जिसमें एक सिक्सर था। 
आरोन जॉर्ज 31.3 ओवर में अब्दुल सुभान की गेंद पर फरहान यूसुफ के कैच थमा बैठे और शतक से चूक गए। उन्होंने 88 गेंदों पर 85 रन बनाए जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था।
खिलान पटेल 6 रन बनाकर मोहम्मद सैयाम की गेंद पर 38.2 ओवर में बोल्ड हो गए।
कनिष्क चौहान 44.1 ओवर में अहमद हुसैन की गेंद पर समीर मिन्हास के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 46 गेंदों पर 46 रन (2 चौके, 3 छक्के) बनाए। 
इसके बाद आखिरी दो विकेट मात्र 2 रन पर गिर गए। हेनिल पटेल 45.3 ओवर में अली रजा की गेंद पर हमजा जहूर के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 12 रन बनाए।
46.1 ओवर में भारत का आखिरी विकेट दीपेश देवेंद्रन (1) का गिरा। वह अब्दुल सुभान की गेंद पर समीर मिन्हास को कैच थमा बैठे। 

प्लेइंग 11 

भारत अंडर-19 : आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान,खिलान पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल

पाकिस्तान अंडर-19 : उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

विनेश फोगाट का U-turn...वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, फिर अखाड़े में उतरेंगी स्टार पहलवान

विनेश फोगाट का U-turn...वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, फिर अखाड़े में उतरेंगी स्टार पहलवान

जूनियर महिला वर्ल्ड कप : आखिरी सेकंड में बराबरी, फिर शूटआउट में भारत ने उरुग्वे को हराया

जूनियर महिला वर्ल्ड कप : आखिरी सेकंड में बराबरी, फिर शूटआउट में भारत ने उरुग्वे को हराया

IND vs SA : द. अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में गिल पर रहेगी नजर, ये हो सकती है प्लेइंग 11

IND vs SA : द. अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में गिल पर रहेगी नजर, ये हो सकती है प्लेइंग 11

IND vs SA 1st T20I : दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को मिली पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

IND vs SA 1st T20I : दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को मिली पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

IND vs SA: सूर्या का बड़ा खुलासा, टॉस जीतने के लिए अपनाएंगे KL राहुल की खास ट्रिक

IND vs SA: सूर्या का बड़ा खुलासा, टॉस जीतने के लिए अपनाएंगे KL राहुल की खास ट्रिक

हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में डबल माइलस्टोन के लिए तैयार

हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में डबल माइलस्टोन के लिए तैयार

IND vs SA T20I : जसप्रीत बुमराह के पास तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका

IND vs SA T20I : जसप्रीत बुमराह के पास तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका

IND vs SA 3rd ODI : डी कॉक का शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 270 रन पर किया ढेर

IND vs SA 3rd ODI : डी कॉक का शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 270 रन पर किया ढेर

FIFA World Cup 2026: 12 ग्रुप्स और 48 टीमें, क्वालिफाई करने वाली टीमों का ड्रॉ फॉर्मेट जारी

FIFA World Cup 2026: 12 ग्रुप्स और 48 टीमें, क्वालिफाई करने वाली टीमों का ड्रॉ फॉर्मेट जारी

IND vs SA: क्विंटन डी कॉक का वनडे में 23वां शतक, भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा

IND vs SA: क्विंटन डी कॉक का वनडे में 23वां शतक, भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा