Sunday, December 14, 2025
BREAKING
Digital Census: 2027 तक पूरी होगी भारत की जनगणना, कैबिनेट ने दी ₹11,718 करोड़ बजट को मंजूरी ‘वंदे मातरम्' और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं: ​​​राहुल गांधी Ozempic Price India: Diabetes के मरीजों के लिए खुशखबरी! ₹2200/सप्ताह में मिलेगा दुनिया का 'सबसे बिकने वाला' इंजेक्शन IndiGo Crisis : फ्लाइट संकट के बाद DGCA की सख्त नजर, इंडिगो CEO दो दिन लगातार तलब Delhi New District: दिल्ली का नया नक्शा तैयार: 11 की जगह अब 13 जिले, रेखा गुप्ता की सरकार ने दी मंजूरी विनेश फोगाट का U-turn...वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, फिर अखाड़े में उतरेंगी स्टार पहलवान लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा, कहा- हम क्या करने वाले हैं इस पर बात हो Marital Rape पर शशि थरूर का बड़ा बयान- 'पति को सजा क्यों नहीं? यह न्याय का मज़ाक है!' Dharmendra Prayer Meet: आंखों में सूनापन और आंसू लिए अपने धर्मेंद्र की तस्वीर को निहारती दिखीं हेमा मालिनी, देखें भावुक करने वाली तस्वीरें Delhi School Fees: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों पर लगाम—लागू हुआ नया फीस रेगुलेशन कानून

खेल

IND vs SA: क्विंटन डी कॉक का वनडे में 23वां शतक, भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा

06 दिसंबर, 2025 05:45 PM

दक्षिण अफ्रीका के स्टार ओपनर क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) ने अपना 23वां वनडे शतक जमाकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वह इस फॉर्मेट के असली बादशाहों में से एक हैं। बड़े प्रदर्शन ने उन्हें आधुनिक युग के महान बल्लेबाज़ों में शामिल कर दिया है। उनका यह शतक उनकी मैच-विनिंग क्षमताओं की एक और मिसाल है।

23वां शतक, भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 

डी कॉक की खासियत यह है कि वह किसी भी टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर करने का दम रखते हैं। भारत के खिलाफ उनके सबसे ज्यादा 7 शतक हैं, जबकि श्रीलंका के खिलाफ 4, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ 3-3 शतक दर्ज हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ 2, पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ 1-1 शतक उनके नाम हैं। यह आंकड़े दिखाते हैं कि वह हर कंडीशन और हर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ सफल रहे हैं।

भारत के खिलाफ डी कॉक का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के खिलाफ डी कॉक का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने सिर्फ 23 पारियों में 7 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। भारत के खिलाफ उनका औसत और स्ट्राइक रेट दोनों श्रेष्ठ रहे हैं, जो बताता है कि बड़े मैचों में वह कितना बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

मॉर्डन-डे ग्रेट की पहचान

लगातार बड़े स्कोर, तेज शुरुआत और मैच का रुख बदलने की क्षमता ने डी कॉक को मॉडर्न-डे वनडे क्रिकेट का एक बड़ा नाम बना दिया है। उनकी बल्लेबाज़ी शैली में आक्रामकता और स्थिरता दोनों दिखती हैं, और यही वजह है कि वह विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ ओपनरों में गिने जाते हैं।

टीम के लिए भरोसेमंद परफॉर्मर

दक्षिण अफ्रीका की टीम डी कॉक पर हमेशा भरोसा करती आई है। चाहे रन चेस हो या बड़ा टोटल सेट करना हो, डी कॉक अक्सर फ्रंट से लीड करते हैं। उनका यह 23वां शतक न सिर्फ उनके करियर का एक और चमकदार अध्याय है, बल्कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

विनेश फोगाट का U-turn...वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, फिर अखाड़े में उतरेंगी स्टार पहलवान

विनेश फोगाट का U-turn...वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, फिर अखाड़े में उतरेंगी स्टार पहलवान

जूनियर महिला वर्ल्ड कप : आखिरी सेकंड में बराबरी, फिर शूटआउट में भारत ने उरुग्वे को हराया

जूनियर महिला वर्ल्ड कप : आखिरी सेकंड में बराबरी, फिर शूटआउट में भारत ने उरुग्वे को हराया

IND vs SA : द. अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में गिल पर रहेगी नजर, ये हो सकती है प्लेइंग 11

IND vs SA : द. अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में गिल पर रहेगी नजर, ये हो सकती है प्लेइंग 11

IND vs SA 1st T20I : दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को मिली पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

IND vs SA 1st T20I : दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को मिली पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

IND vs SA: सूर्या का बड़ा खुलासा, टॉस जीतने के लिए अपनाएंगे KL राहुल की खास ट्रिक

IND vs SA: सूर्या का बड़ा खुलासा, टॉस जीतने के लिए अपनाएंगे KL राहुल की खास ट्रिक

हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में डबल माइलस्टोन के लिए तैयार

हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में डबल माइलस्टोन के लिए तैयार

IND vs SA T20I : जसप्रीत बुमराह के पास तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका

IND vs SA T20I : जसप्रीत बुमराह के पास तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका

IND vs SA 3rd ODI : डी कॉक का शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 270 रन पर किया ढेर

IND vs SA 3rd ODI : डी कॉक का शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 270 रन पर किया ढेर

FIFA World Cup 2026: 12 ग्रुप्स और 48 टीमें, क्वालिफाई करने वाली टीमों का ड्रॉ फॉर्मेट जारी

FIFA World Cup 2026: 12 ग्रुप्स और 48 टीमें, क्वालिफाई करने वाली टीमों का ड्रॉ फॉर्मेट जारी

जसप्रीत बुमराह: आधुनिक युग के महान तेज गेंदबाज, जिनकी कपिल देव से होती है तुलना

जसप्रीत बुमराह: आधुनिक युग के महान तेज गेंदबाज, जिनकी कपिल देव से होती है तुलना