Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

राष्ट्रीय

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: 'वोट चोरी में सरकार के साथ काम कर रहा ECI'

14 दिसंबर, 2025 06:39 PM

लोकतंत्र की जमीन पर राजनीतिक टकराव अब खुलकर सड़क पर सामने आने लगा है। कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित की। रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने इसे “सच बनाम झूठ की लड़ाई” बताते हुए कहा कि यह महज आरोप नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की जंग है। मंच से राहुल और प्रियंका गांधी का तेवर साफ था कि कांग्रेस सत्ता और व्यवस्था को चुनौती देने के मूड में है।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाया पक्षपात का आरोप
रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव के दौरान 10 हजार रुपये बांट रही थी, लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। राहुल ने कहा कि उनके पास जो सरकार है, उसमें वोट चोरी में शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, “हम हमेशा सच के साथ खड़े रहेंगे और प्रधानमंत्री मोदी व आरएसएस सरकार को सत्ता से हटाएंगे। सत्य और असत्य की इस जंग में चुनाव आयोग बीजेपी सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।”

निर्वाचन आयुक्तों को दी चेतावनी
राहुल गांधी ने आगे चेतावनी दी कि चुनाव आयोग को छूट देने के लिए नया कानून लाया गया है, और कांग्रेस इस कानून को बदलकर निर्वाचन आयुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा, “ये सब चीजों में वक्त लगेगा, लेकिन हिंदुस्तान में सच की जीत होगी। हम सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को हराएंगे।”

जनता के मुद्दों पर चर्चा नहीं करती सरकार: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान नहीं देती। उन्होंने कहा, “संसद में जब मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया, तो मोदी सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया। सरकार ने कहा कि पहले 'वंदे मातरम्' पर चर्चा होगी, फिर SIR और वोट चोरी पर बात होगी। हम सदन में 'वंदे मातरम्' पर चर्चा करते रहे, लेकिन मोदी सरकार में जनता के मुद्दों पर बात करने की हिम्मत नहीं दिखी।”

दिल के कमजोर लोग पार्टी छोड़ गए: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने रैली में यह भी कहा कि हालात इस कदर बिगड़े हैं कि पिछले आम चुनाव में मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया और कांग्रेस का बैंक अकाउंट बंद कर दिया गया। भ्रष्टाचार के नाम पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए। प्रियंका ने कहा, “जिन लोगों का दिल कमजोर था और जो इस दबाव को सह नहीं पाए, वे BJP में शामिल हो गए। जैसे-जैसे लोग BJP में शामिल होते गए, वे पार्टी की वॉशिंग मशीन में धुलकर साफ होते गए।”

रैली में कांग्रेस नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि यह संघर्ष लोकतंत्र की रक्षा के लिए है और जनता को सच के साथ खड़ा होना चाहिए। मंच से राहुल और प्रियंका गांधी का संदेश स्पष्ट था कि कांग्रेस इस लड़ाई में पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी दबाव के आगे झुकने वाली नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी