Saturday, June 21, 2025
BREAKING
International Yoga Day: विशाखापट्टनम में PM मोदी ने किया योग ऑपरेशन सिंधु : 290 भारतीयों को लेकर वापस लौटी तीसरी स्पेशल फ्लाइट, यात्रियों ने लगाए ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे सियाचिन से लेकर विशाखापत्तनम तक भारतीय सेना ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देहरादून में आयोजित योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले ओम बिरला- योग आत्मा की शुद्धि और जीवन में संतुलन का मार्ग गोरखपुर में सीएम योगी ने योगाभ्यास किया, बोले- योग के जरिए भारत ने दुनिया को दिखाया कल्याण का रास्ता राजनाथ सिंह पहुंचे उधमपुर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवानों से करेंगे मुलाकात विमान हादसाः एअर इंडिया के तीन वरिष्ठ अफसरों पर गिरी गाज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड बिशप, पंचकूला में भव्य योग शिविर का आयोजन कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक योग दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सैनी और राज्यपाल दत्तात्रेय रहे मौजूद; स्वामी रामदेव के साथ 1 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सामूहिक योग, 20 लाख से ऊपर की रही प्रदेशभर में भागीदारी

पंजाब

सरकार ने जनता से किए हर वादे को किया पूरा: कैबिनेट मंत्री

17 जून, 2025 12:04 PM

सिरसा (सतीश बंसल)। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि केंद्र सरकार का 11 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता से किए हर वादे को पूरा करने का काम किया है। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का कैबिनेट मंत्री ने अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी के अवलोकन दौरान उनके साथ डीएमसी वीरेंद्र सहरावत, तहसीलदार सिरसा भुवनेश कुमार, डीएसडब्ल्यूओ सत्यवान ढिलौड, डीडब्ल्यूओ राकेश कुमार, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, भाजपा जिलाध्यक्ष सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष डबवाली रेणू शर्मा, जिला प्रभारी वेद फुल्लां, सिरसा नगरपरिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा सिरसा स्थित सरल केंद्र परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत इन कार्यों की जानकारी देने के लिए जनता के बीच जाएंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण से लेकर महिला सशक्तिकरण, किसान के हितों की रक्षा और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण सहित हर वर्ग-क्षेत्र में विकास हुआ है।


कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज हर परिवार का बच्चा जो योग्यता रखता है, वे बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरी में बड़े-बड़े पदों पर आसीन हो रहे हैं। आज हर कोचिंग सेंटर पर बड़ी संख्या में युवा कोचिंग के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बनाकर कर्मचारियों को राहत देने का काम किया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब किसानों को न केवल उचित मुआवजा दिया जा रहा है, बल्कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये किसानों के खातों में दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद कर रही है। किसानों के खातों में फसल बेचने के उपरांत सीधी राशि भेजी जाती है।


कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर हुआ है। राज्य का कोई भी ऐसा जिला नहीं जो नेशनल हाईवे से जुड़ा न हो। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हिसार में प्रदेश के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रप्रकाश बोस्ती, रोहताश जांगड़ा, बलजिंद्र सिंह जोशन, भूपेंद्र खट्टर, बलवान जांगड़ा, सुमन शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

 

 

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब के इस ज़िले में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस, हो जाएं सावधान!

पंजाब के इस ज़िले में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस, हो जाएं सावधान!

डिप्टी कमिश्नर द्वारा सतलुज नदी के तटबंध का दौरा

डिप्टी कमिश्नर द्वारा सतलुज नदी के तटबंध का दौरा

पंजाब में बड़ा रेल हादसा, महिला का कटा पैर

पंजाब में बड़ा रेल हादसा, महिला का कटा पैर

कबड्‌डी खिलाड़ी गिरफ्तार:डॉक्टर से मांगी थी 30 लाख की फिरौती

कबड्‌डी खिलाड़ी गिरफ्तार:डॉक्टर से मांगी थी 30 लाख की फिरौती

जालंधर में CRPF जवान की कार खड़े टिप्पर से टकराई

जालंधर में CRPF जवान की कार खड़े टिप्पर से टकराई

Monsoon Update: पंजाब में अगले 48 घंटों में दस्तक देगा मानसून

Monsoon Update: पंजाब में अगले 48 घंटों में दस्तक देगा मानसून

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 5 शूटर काबू: हथियारों का जखीरा बरामद

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 5 शूटर काबू: हथियारों का जखीरा बरामद

चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समाज सेवक संदीप परिहार एवं परिवार ने अपने पिता स्वर्गीय श्री महेंद्र परिहार जी की याद में  जरूरतमंदों को बांटा राशन।

समाज सेवक संदीप परिहार एवं परिवार ने अपने पिता स्वर्गीय श्री महेंद्र परिहार जी की याद में जरूरतमंदों को बांटा राशन।

आकाश संस्थान बठिंडा के हिमांक बाघला ने नीट में 28वां रैंक हासिल किया

आकाश संस्थान बठिंडा के हिमांक बाघला ने नीट में 28वां रैंक हासिल किया