Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंधु : 290 भारतीयों को लेकर वापस लौटी तीसरी स्पेशल फ्लाइट, यात्रियों ने लगाए ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे

21 जून, 2025 02:19 PM

ईरान से आज शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत तीसरी फ्लाइट नई दिल्ली पहुंची, जिसमें 290 भारतीय सवार थे। इनमें 190 जम्मू कश्मीर के लोग थे। सभी अपने देश वापस लौटकर बहुत खुश हैं। सभी यात्रियों ने ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के साथ भारत सरकार का आभार जताया। विदेश मंत्रालय में सचिव (सीपीवी और ओआईए) अरुण कुमार चटर्जी ने समाचार एजेंसी ‘आईएएनएस’ से कहा, “विदेश में भारतीय नागरिकों की सेफ्टी, सिक्योरिटी और वेलफेयर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में दो दिन पहले ‘ऑपरेशन सिंधु’ की शुरुआत की गई थी। इस फ्लाइट में तेहरान से 290 यात्री लौटे हैं। हम ईरान की सरकार के साथ-साथ आर्मेनिया और तुर्कमेनिस्तान के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने हमारे नागरिकों को विशेष फ्लाइट्स के जरिए ईरान से आने-जाने में सुविधा प्रदान की।”

उन्होंने आगे कहा, “अभी जो फ्लाइट लैंड की है, इसमें 290 यात्री थे। इनमें 190 जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश से थे। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक राज्यों से भी लोग थे। इसलिए उनकी मुस्कान ही हम सभी के लिए सबसे बड़ा इनाम थी।” अरुण कुमार चटर्जी ने आगे बताया, “ऑपरेशन सिंधु के तहत इजरायल में मौजूद भारतीय नागरिकों को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए कहा गया है। इसलिए एक बार जब नागरिक वहां रजिस्ट्रेशन करा लेंगे, तो हम उनके लिए स्पेशल इवैक्युएशन फ्लाइट की व्यवस्था करेंगे, जिसके लिए विभिन्न एयरलाइन्स के साथ काम किया जा रहा है। ‘ऑपरेशन सिंधु’ अभी शुरू हुआ है। इसे अभी दो दिन ही हुए हैं। आज तीसरा दिन है, इसलिए निश्चिंत रहें। कई फ्लाइट्स आएंगी और इन देशों से हमारे नागरिकों को वापस लाएंगी। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनकी सलामती के साथ-साथ उनकी भलाई का भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ध्यान रखा जाए।”

अपने वतन वापस लौटीं एलिया वतूल ने ‘आईएएनएस’ से कहा, “ईरान में हमें भारत सरकार की ओर से फाइव स्टार होटल मिला। एक डर था। हमें पता नहीं था कि अगले पल क्या हो जाएगा, लेकिन हमें पता था कि भारत सरकार को हमारी फिक्र है। हमें पता था कि हम सही सलामत अपने देश आएंगे।” भारत लौटे मौलाना सैय्यद मोहम्मद सईद ने बताया, “ईरान में जंग के हालात हैं, लेकिन वहां के लोगों ने भी काफी सहयोग किया। हमारे दूतावास और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बहुत सपोर्ट किया है। दूतावास ने हमें तुरंत सेफ जोन में पहुंचाया और हमारे लिए फ्लाइट उपलब्ध करवाई। हमें नहीं पता कि हम अपने प्रधानमंत्री का किस तरह शुक्रिया अदा करें। हम बहुत शुक्रगुजार हैं।”

भारत लौटे एक अन्य नागरिक ने बताया, “हमारी 13 जून की शाम की फ्लाइट थी, लेकिन सुबह हालात खराब हो गए। इसके बाद भारतीय सरकार ने बेहतरीन इंतजाम किए। हमारे लिए बेहतरीन होटल उपलब्ध करवाया, रहने-खाने का इंतजाम करवाया और हमें सुरक्षित अपने देश वापस पहुंचाया। हम इसके लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री के शुक्रगुजार हैं। फिलहाल जो भारतीय ईरान में फंसे हुए हैं, उनको भी भारत वापस लाने की तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि ईरान और इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है। ऐसे में भारत सरकार ने फैसला किया है कि इजरायल में फंसे लोगों को भी बहुत जल्द भारत वापस लेकर आएगी।-(

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति