Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह पहुंचे उधमपुर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवानों से करेंगे मुलाकात

21 जून, 2025 02:17 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर रवाना हुए, जहां वे 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे उधमपुर छावनी क्षेत्र में तैनात भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों से मुलाकात और बातचीत भी करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नई दिल्ली से उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) के लिए रवाना हो रहा हूं। कल सुबह शनिवार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लूंगा। इसके साथ ही उधमपुर छावनी में तैनात सशस्त्र बलों के जवानों से मुलाकात का इंतजार है।” अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की वैश्विक थीम “स्वास्थ्य, समरसता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देना” के अनुरूप भारतीय सेना और भारतीय सांस्कृतिक केंद्र दुनियाभर में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य न केवल योग के महत्व को उजागर करना है, बल्कि विभिन्न देशों की सेनाओं और नागरिक संस्थाओं के साथ सहयोग और संवाद को भी मजबूत करना है।

वहीं 19 जून को म्यांमार स्थित डिफेंस सर्विसेज एकेडमी (DSA) में शाम 4 बजे से 5 बजे तक एक विशेष योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पोस्टग्रेजुएट और डिप्लोमा कोर्स के सभी छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कुल 45 बर्मी सैन्य अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह आयोजन प्रभावशाली और जीवंत बन गया। यह सत्र शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन और आंतरिक शांति को बढ़ाने पर केंद्रित था। इसी तरह कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में भारतीय सेना की ट्रेनिंग टीम (IATT) और स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र ने 19 जून को नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी में विशेष योग सत्र आयोजित किया। इस पहल ने कजाख सशस्त्र बलों को योग से परिचित कराया और तनाव एवं जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं के समाधान में योग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में योग को एक राष्ट्रीय आयोजन के रूप में मनाया जा रहा है। भारतीय दूतावास के नेतृत्व में लाल बहादुर शास्त्री सेंटर फॉर इंडियन कल्चर (LBSCIC) और IATT द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें सरकार, रक्षा मंत्रालय, सशस्त्र बल अकादमी और अन्य नागरिक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। मुख्य आयोजन से पहले ताशकंद के विभिन्न स्थानों पर LBSCIC के प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें ‘फ्रेंड्स ऑफ फ्रेंडली कंट्रीज’ (FFC) के सदस्य भी भाग ले रहे हैं। इन अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के माध्यम से भारतीय सेना न केवल योग की वैश्विक विरासत को सशक्त बना रही है, बल्कि वैश्विक समुदाय में स्वास्थ्य, एकता और मानसिक संतुलन के संदेश को भी प्रभावशाली ढंग से पहुंचा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति