Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

गोरखपुर में सीएम योगी ने योगाभ्यास किया, बोले- योग के जरिए भारत ने दुनिया को दिखाया कल्याण का रास्ता

21 जून, 2025 02:17 PM

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग सिर्फ एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आत्मिक और मानसिक विकास का रास्ता है, जिससे भारत ने दुनिया को शांति और कल्याण की दिशा दिखाई है। सीएम योगी ने कहा, “शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना किसी भी लक्ष्य को पाने की पहली शर्त है। योग हमें न केवल शरीर से, बल्कि मन और आत्मा से भी मजबूत बनाता है।” उन्होंने इसे भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा से जुड़ा हुआ बताया, जिसे वेदों और पुराणों ने जीवित रखा है। उन्होंने कहा कि भारत ने पहले आत्म कल्याण और फिर लोक कल्याण के रास्ते से पूरी दुनिया के कल्याण की राह प्रशस्त की है।

इस मौके पर देशभर में कई प्रमुख नेता और अधिकारी भी योग दिवस पर योगाभ्यास करते नजर आए। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में विभिन्न देशों के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों के साथ योगाभ्यास किया। दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड ग्राउंड में सेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने सैनिकों के साथ योग किया। बड़ी संख्या में सैन्यकर्मी इस आयोजन में शामिल हुए। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने योग दिवस की 11वीं वर्षगांठ पर योग के महत्व को दोहराया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में योग को लेकर जागरूकता बहुत बढ़ी है। उन्होंने बताया, “योग सिर्फ फिजिकल ट्रेनिंग नहीं है, यह मानसिक अभ्यास भी है। यह हमारे आत्मचेतना को जगाने का माध्यम है।”

योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस साल आयुष मंत्रालय ने 10 प्रमुख सिग्नेचर इवेंट्स शुरू किए हैं। इनमें ‘योग संगम’, ‘हरित योग’, ‘योगा बंधन’, ‘योगा अनप्लग्ड’, ‘योगा महाकुंभ’ और ‘संगयोग’ जैसे आयोजन शामिल हैं। इनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक योग की उपयोगिता और लाभों को पहुंचाना है

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति