Friday, May 09, 2025
BREAKING
बंटी ने चंडीगढ़ प्रशासक से वृद्धजन, दिव्यांग और विधवाओं की पेंशन जल्द रिलीज करने की मांग की डीएवी स्कूल में छात्राओं को गुलाबी पंख शिविर द्वारा किया जागरुक हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार तेज गति के साथ करवा रही है विकास कार्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर सरकार ने आज नई दिल्ली में बुलाई सर्वदलीय बैठक हिंडन सिविल एयरपोर्ट का टर्मिनल अग्रिम आदेशों तक बंद, कई शहरों की फ्लाइट्स रद्द पाकिस्तान नहीं आ रहा बाज, नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से की गोलाबारी ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को रोकने के लिए ‘मदद’ की पेशकश की दिल्ली सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सफल सैन्य कार्रवाई पर सशस्त्र बलों की सराहना की शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी हुईं भावुक, ‘सिंदूर का बदला लिया’ सिक्किम : गंगटोक में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न, नागरिकों ने किया सहयोग

खेल

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने महेंद्र सिंह धोनी को कहा ‘फुस्स पटाखा’

07 अप्रैल, 2025 04:13 PM

चेन्नई। आईपीएल में चेन्नई की टीम दिल्ली के खिलाफ अपना मैच हार गई। इस मैच में चेन्नई के फैंस को महेंद्र सिंह धोनी से काफी ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन धोनी बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए। धोनी ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और इसके लिए उनकी खूब आलोचना हो रही है। यहां तक मैच में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स ने भी धोनी को नहीं बख्शा। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने तो धोनी को फुस्स पटाखा तक बता डाला। गौरतलब है कि दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए, लेकिन चेन्नई की टीम 25 रन से यह मैच हार गई। चेन्नई के जल्दी-जल्दी विकेट गिरे तो महेंद्र सिंह धोनी मैदान में उतरे। वह विजय शंकर के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। सीएसके की पारी के 14वें ओवर में मोहित शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे।

उन्होंने विजय शंकर को एक गेंद फेंकी जो नो बॉल थी। स्ट्राइक चेंज होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आ चुके थे। ऐसे में फ्री हिट का सामना करने का मौका धोनी को मिला। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने लांग ऑन और लांग ऑफ दोनों जगहों पर खिलाड़ी लगा रखे थे। कमेंट्री कर रहे जतिन सप्रू ने कहा, यह बहुत रोचक मुकाबला होने जा रहा है। बड़े शॉट की थी उम्मीद। इसी दौरान कमेंट्री बॉक्स में मौजूद नवजोत सिंह सिद्धू खुलकर धोनी की आलोचना कर रहे थे। इसी बीच मोहित शर्मा ने बाउंसर डाल दी और गेंद धोनी को छकाते हुए विकेटकीपर के दास्तानों में समा गई। इस पर कमेंट्री कर रहे सिद्धू ने तत्काल टिप्पणी की, ‘ओह, ये तो फुस्स पटाखा निकला। खोदा पहाड़ निकली चुहिया।’

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को धोकर प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेगा पंजाब

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को धोकर प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेगा पंजाब

जारी रहेगा आईपीएल, एयर स्ट्राइक का नहीं होगा असर, शेड्यूल के मुताबिक 25 मई को कोलकाता में फाइनल

जारी रहेगा आईपीएल, एयर स्ट्राइक का नहीं होगा असर, शेड्यूल के मुताबिक 25 मई को कोलकाता में फाइनल

IPL 2025: सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं, इन पांच खिलाड़ियों ने भी लगाई है करोड़ों की चपत

IPL 2025: सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं, इन पांच खिलाड़ियों ने भी लगाई है करोड़ों की चपत

IPL : प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने को उतरेगी दिल्ली, सनराइजर्स बिगाड़ेंगे खेल

IPL : प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने को उतरेगी दिल्ली, सनराइजर्स बिगाड़ेंगे खेल

RR vs MI मुकाबला कुछ ही देर में, इन प्लेयरों पर रहेंगी नजरें

RR vs MI मुकाबला कुछ ही देर में, इन प्लेयरों पर रहेंगी नजरें

IPL 2025 : मुंबई के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलने उतरेंगे रॉयल्स

IPL 2025 : मुंबई के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलने उतरेंगे रॉयल्स

शादी के 18 साल बाद मैरी कॉम का तलाक हुआ, अफेयर की अफवाहें नकारीं

शादी के 18 साल बाद मैरी कॉम का तलाक हुआ, अफेयर की अफवाहें नकारीं

IPL 2025 : पंजाब किंग्स ने चेन्नई को हराया, चार विकेट से दी मात

IPL 2025 : पंजाब किंग्स ने चेन्नई को हराया, चार विकेट से दी मात

गाबा पर संन्यास का फैसला इसलिए लिया क्योंकि... : अश्विन

गाबा पर संन्यास का फैसला इसलिए लिया क्योंकि... : अश्विन

IPL 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाडिय़ों को भाया धर्मशाला

IPL 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाडिय़ों को भाया धर्मशाला