Wednesday, July 16, 2025
BREAKING
एक जुलाई से अब तक 1.4 लाख नए जनधन खाते खुले, वित्त मंत्रालय ने चलाया देशव्यापी अभियान हरियाणा में अदिति योजना का आगाज़, एमएसएमई को होगा लाभ अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्वक जारी, अब तक 2.34 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन शुभांशु शुक्ला का अनुभव भारत के अंतरिक्ष मिशनों को नई उड़ान देगा : डॉ. मिला मित्रा छोटे शहरों के उद्यमियों पर केंद्र सरकार का खास ध्यान, 1.75 लाख स्टार्टअप्स को DPIIT से मान्यता संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, कई अहम विधेयक होंगे पेश असम के डिब्रूगढ़ में मिला हाइड्रोकार्बन, मुख्यमंत्री सरमा ने बताया ‘गौरवपूर्ण क्षण’ कैबिनेट की प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी श्रीलंका के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा, द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर जोर बालासोर छात्रा आत्मदाह मामले पर UGC ने गठित की चार सदस्यीय जांच समिति

राष्ट्रीय

पीएम मोदी पांच देशों की सफल यात्रा के बाद दिल्ली लौटे

10 जुलाई, 2025 05:10 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा के बाद गुरुवार को भारत लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी की यह यात्रा सफल रही है।

पीएम मोदी ने पांच देशों की अपनी यात्रा में एक बड़ा मुकाम किया हासिल 

पीएम मोदी ने पांच देशों की अपनी यात्रा में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अब तक 17 विदेशी संसदों में भाषण दिए, जो कांग्रेस के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कुल रिकॉर्ड के बराबर है।

उन्होंने यह उपलब्धि जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और नामीबिया में दिए हाल ही के भाषणों के साथ हासिल की है। इस वैश्विक सक्रियता से पता चलता है कि पीएम मोदी भारत के सबसे सक्रिय नेताओं में से एक हैं।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्रियों ने कई दशकों में यह उपलब्धि हासिल की थी, जिनमें मनमोहन सिंह ने सात बार, इंदिरा गांधी ने चार बार, जवाहरलाल नेहरू ने तीन, राजीव गांधी ने दो और पी.वी. नरसिम्हा राव ने एक बार भाषण दिया था।

ग्लोबल साउथ में भारत की आवाज की गूंज 

पीएम मोदी ने सिर्फ एक दशक से अधिक समय में यह संख्या हासिल कर ली, जो भारत के कूटनीतिक दृष्टिकोण में बदलाव को दर्शाता है। उनकी हाल की यात्रा न केवल अफ्रीका और कैरिबियन देशों के साथ भारत के नए संबंधों को दर्शाती है, बल्कि ग्लोबल साउथ में भारत की आवाज की गूंज को भी उजागर करती है।

पीएम मोदी को इन देशों ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

पीएम मोदी को घाना में ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया, जो 30 साल से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा थी। इसके अलावा, ब्राजील ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से नवाजा। पिछले शुक्रवार को पीएम मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो की दो दिवसीय यात्रा के दौरान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ सम्मान से सम्मानित किया गया था। वे यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले विदेशी नेता बने हैं।

पीएम मोदी को 27वां वैश्विक सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से भी सम्मानित किया गया था। यह पीएम मोदी का 27वां वैश्विक सम्मान है, जो इस पांच देशों की यात्रा के दौरान मिला था।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो में उन्होंने भारतीयों के आगमन के 180 साल पूरे होने के उत्सव के दौरान संसद को संबोधित किया था। उन्होंने अपने संबोधन में विकासशील देशों के प्रति भारत के निरंतर समर्थन का जिक्र किया था।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो में वे 1968 में भारत द्वारा तोहफे में दी गई स्पीकर की कुर्सी के सामने खड़े थे, जिसे उन्होंने समय की कसौटी पर खरी उतरने वाली दोस्ती का प्रतीक बताया।

वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में भारत का बढ़ता रसूख

नामीबिया की संसद ने उनसे लोकतांत्रिक मूल्यों, तकनीकी साझेदारी और स्वास्थ्य व डिजिटल बुनियादी ढांचे में साझा आकांक्षाओं के बारे में बात की थी।

नामीबिया की संसद में जब उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला तो उस दौरान पार्लियामेंट रूम “मोदी, मोदी” के नारे से गूंज उठा था। यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं है बल्कि यह वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में भारत के बढ़ते रसूख को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

एक जुलाई से अब तक 1.4 लाख नए जनधन खाते खुले, वित्त मंत्रालय ने चलाया देशव्यापी अभियान

एक जुलाई से अब तक 1.4 लाख नए जनधन खाते खुले, वित्त मंत्रालय ने चलाया देशव्यापी अभियान

शुभांशु शुक्ला का अनुभव भारत के अंतरिक्ष मिशनों को नई उड़ान देगा : डॉ. मिला मित्रा

शुभांशु शुक्ला का अनुभव भारत के अंतरिक्ष मिशनों को नई उड़ान देगा : डॉ. मिला मित्रा

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, कई अहम विधेयक होंगे पेश

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, कई अहम विधेयक होंगे पेश

श्रीलंका के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा, द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर जोर

श्रीलंका के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा, द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर जोर

शिक्षा के साथ अब सेहत पर भी जोर, CBSE ने सभी स्कूलों में ‘ऑयल बोर्ड’ लगाने का निर्देश दिया

शिक्षा के साथ अब सेहत पर भी जोर, CBSE ने सभी स्कूलों में ‘ऑयल बोर्ड’ लगाने का निर्देश दिया

कैबिनेट ने रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने NTPC के 20,000 करोड़ रुपए तक के निवेश को दी मंजूरी

कैबिनेट ने रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने NTPC के 20,000 करोड़ रुपए तक के निवेश को दी मंजूरी

देश के 100 जिलों में लागू होगी PM धन-धान्य कृषि योजना, सालाना खर्च होंगे 24000 करोड़

देश के 100 जिलों में लागू होगी PM धन-धान्य कृषि योजना, सालाना खर्च होंगे 24000 करोड़

ईरान की अनावश्यक यात्रा से बचें, भारत ने अपने नागरिकों को जारी की एडवाइजरी

ईरान की अनावश्यक यात्रा से बचें, भारत ने अपने नागरिकों को जारी की एडवाइजरी

राहुल-खड़गे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग

राहुल-खड़गे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग

RCB भगदड़ रिपोर्ट की जाए सार्वजनिक, कर्नाटक हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

RCB भगदड़ रिपोर्ट की जाए सार्वजनिक, कर्नाटक हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश