Sunday, September 20, 2026
BREAKING
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले वित्त मंत्रालय ने बैंकों के साथ बुलाई बैठक हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी : सीएम योगी भारतीय लड़ाकू विमान तेजस में सवार हुए भारत व जापान के एयरफोर्स चीफ अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए ₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा

₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप

20 सितंबर, 2026 07:39 PM

अंबाला : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी), यूनिट कुरुक्षेत्र की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए सीआईडी, हरियाणा में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार को ₹5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर नंबर 18, दिनांक 20.09.2026, धारा 7, 7ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा धारा 308(2) बीएनएस के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, अंबाला में मामला दर्ज किया गया है।

वाहनों को बिना रोक-टोक चलाने के लिए मांगी जा रही थी रिश्वत
प्राप्त शिकायत के अनुसार, आरोपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार कथित तौर पर खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को रोककर उनसे प्रति वाहन ₹10,000 प्रतिमाह रिश्वत की मांग कर रहा था। यह रकम वाहनों को यमुनानगर से करनाल तक बिना किसी हस्तक्षेप के चलने देने के एवज में मांगी जा रही थी। शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की रकम कम करने का अनुरोध किए जाने पर 19 सितंबर 2026 को आरोपी ने कथित तौर पर ₹7,000 प्रति वाहन प्रतिमाह रिश्वत लेने पर सहमति जताई। आरोप है कि आरोपी ने लगभग 70 वाहनों का विवरण नोट किया और इस आधार पर कुल ₹5 लाख प्रतिमाह रिश्वत की मांग की। शिकायत की पुष्टि के बाद एसवी एंड एसीबी की टीम ने नियमानुसार ट्रैप कार्रवाई की।एसवी एंड एसीबी यूनिट कुरुक्षेत्र के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को ₹5 लाख की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए मौके पर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो गवाह की मौजूदगी में की गई। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। एसवी एंड एसीबी द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी

अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए

पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा

पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा

हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री पर महिला कोच ने लगाए धमकियां दिलवाने के आरोप, कहा- ‘2 साल तक खूब रोई, अब तुझे नजारे...

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री पर महिला कोच ने लगाए धमकियां दिलवाने के आरोप, कहा- ‘2 साल तक खूब रोई, अब तुझे नजारे...

Haryana : सोलर लगाने से पहले सरकारी रिकॉर्ड की ‘लोकेशन’ ठीक करेगी सरकार, 49 की जांच में 33 भवनों की जीपीएस लोकेशन गलत

Haryana : सोलर लगाने से पहले सरकारी रिकॉर्ड की ‘लोकेशन’ ठीक करेगी सरकार, 49 की जांच में 33 भवनों की जीपीएस लोकेशन गलत

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापकों के लिए बड़ी राहत, हटाई गई ये शर्त...

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापकों के लिए बड़ी राहत, हटाई गई ये शर्त...

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम

कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा

कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा