Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

‘वोट चोरी’ पर विपक्ष का प्रदर्शन, खड़गे, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत कई सांसद हिरासत में

11 अगस्त, 2025 07:55 PM

नई दिल्ली। इंडिया गंठबंधन के सैकड़ों सांसदों ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता सांसद राहुल गांधी के आरोपों के समर्थन में संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रास्ते में रोक कर उन्हें हिरासत में ले लिया। विपक्षी सदस्य इसके पहले संसद भवन में मकर द्वार पर एकत्र होकर मतदाता सूची के विशेष गहन समीक्षा के विरोध में नारेबाजी की और वहां से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर पैदल मार्च शुरू किया। इस विरोध प्रदर्शन में श्री गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सैकड़ों सांसद नारेबाजी करते हुए संसद मार्ग पर चल रहे थे।

रास्ते में अखिलेश यादव सहित कई सदस्यों ने पुलिस के बैरिकेड को पार करने का प्रयास किया। पुलिस ने क्षेत्र में निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में उन सबको हिरासत में ले लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के विरोध में विपक्षी सदस्य सड़क पर धरना देने लगे। इस दौरान सांसदों और दिल्ली पुलिस के बीच हल्की नोक-झोंक हुई। दिल्ली पुलिस राहुल गांधी और सभी सांसदों को बस में संसद मार्ग थाने ले आई। सांसदों में कांग्रेस के पी चिदंबरम और रेणुका चौधरी, राकांपा(एसपी) की सुप्रिया सुले, और शिवसेना(यूबीटी) के संजय राउत शामिल थे। सांसदों के हाथों में मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ बैनर और पोस्टर भी थे।

राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, “ यह लड़ाई राजनीतिक नहीं, संविधान बचाने की लड़ाई है। ” उन्होंने कहा, “हम ‘एक व्यक्ति एक वोट’ की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं।” प्रियंका वाड्रा ने पुलिस की बस में बैठाये जाने के बाद मीडिया से कहा, “ यह सरकार डरी हुई है। ”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन