Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

‘पाकिस्तान को दुनिया के सामने किया बेनकाब’, लोकसभा में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर

29 जुलाई, 2025 01:45 PM

लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जारी चर्चा के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने लोकसभा में कहा कि हमने पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब किया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को लोकसभा में कहा, “पहलगाम हमले के बाद एक स्पष्ट, मजबूत और दृढ़ संदेश देना जरूरी था। हमारी सीमाएं लांघी गई थीं और हमें यह स्पष्ट करना था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। पहला कदम यह उठाया गया कि 23 अप्रैल को कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उस बैठक में निर्णय लिया गया कि 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन पूरी तरह और विश्वसनीय रूप से बंद नहीं करता। इसके अलावा, अटारी एकीकृत जांच चौकी को तत्काल बंद किया जाएगा। सार्क वीजा छूट योजना के तहत यात्रा करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को अब यह सुविधा नहीं मिलेगी। पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को पर्सन ऑफ नॉन ग्रेटा घोषित (अवांछित व्यक्ति) किया जाएगा। उच्चायोग की कुल कर्मचारी संख्या 55 से घटाकर 30 की जाएगी।”

जयशंकर ने कहा, “पहलगाम हमले के जवाब में भारत की कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। कूटनीतिक दृष्टिकोण से हमारा लक्ष्य था कि दुनिया को इस हमले का सही अर्थ समझाया जाए। हमने पाकिस्तान के लंबे समय से चल रहे सीमा पार आतंकवाद के इतिहास को उजागर किया और बताया कि यह हमला जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने और भारत में सांप्रदायिक अशांति फैलाने के लिए किया गया था।”

विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “हमने दूतावासों को ब्रीफिंग देने के साथ ही मीडिया में भी यह जानकारी दी कि भारत को अपने नागरिकों की रक्षा का अधिकार है। हमने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के बारे में बताया और कहा कि हमारी रेड लाइन पार कर गई, तब हमें सख्त कदम उठाने पड़े। हमने दुनिया के सामने पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब किया है। सिक्योरिटी काउंसिल में पाकिस्तान समेत केवल तीन देशों ने ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विरोध किया। यूएन के 193 में से तीन सदस्यों ने ही इस ऑपरेशन का विरोध किया।”

विदेश मंत्री जयशंकर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लोकसभा में बोलते हुए कहा, “हमारी कूटनीति का केंद्र बिंदु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर था। चुनौती यह थी कि इस समय पाकिस्तान सुरक्षा परिषद का सदस्य है, जबकि भारत नहीं है। हमारा लक्ष्य दो चीजें हासिल करना था। पहला सुरक्षा परिषद से इस बात की पुष्टि करवाना कि इस हमले के लिए जवाबदेही जरूरी है। साथ ही हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाना है।”

उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल के सुरक्षा परिषद के बयान में परिषद के सदस्यों ने इस आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा की। उन्होंने पुष्टि की है कि आतंकवाद, अपने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में, अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि परिषद ने इस निंदनीय आतंकी कृत्य के अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं