Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

‘उन्हें वैसे ही रहने दो’ सौरव गांगुुली ने किया गौतम गंभीर और सरफराज खान का समर्थन

19 नवंबर, 2024 12:59 PM

नई दिल्ली – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुुली ने भारतीय टीम के प्रमुख कोच गौतम गंभीर की रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन, स्टीव वॉ जैसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों से तुलना करते हुए कहा कि भारत के मुख्य कोच ऐसे ही हैं। इसके साथ ही गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सरफराज खान को मौका दिए जाने का भी पुरजोर समर्थन किया है।

रेवस्पोर्ट्ज के साथ बातचीत में गांगुली ने कहा, “मैं बस इतना कहूंगा कि उन्हें वैसे ही रहने दो। मैंने संवाददाता सम्मेलन में उसकी कुछ आलोचना देखी है। वह ऐसे ही हैं, उन्हें उनके जैसे रहने दो। जब उन्होंने आईपीएल में जीत दर्ज की थी, तब भी वह ऐसे ही थे। तब आप उन पर खुश थे। आलोचना केवल इसलिए कि वह श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला हार चुके हैं, उनकी सीधी बात को आपने सही ढ़ंग से नहीं लिया, लेकिन वह ऐसे ही हैं।

उन्होंने कहा, “और क्यों नहीं वह ऐसे हों ऑस्ट्रेलियाई, जब से मैंने क्रिकेट देखा है, वे हमेशा से बात करने में कठोर रहे हैं। फिर चाहे वह स्टीव वॉ, पोंटिंग या मैथ्यू हेडन हों, वे इसी तरह से खेलते थे। इसलिए गंभीर ने जो कहा है उसमें कुछ भी गलत नहीं है। वह ऐसे ही हैं और वह लड़ना जानते हैं। वह प्रतिस्पर्धा करना जानते हैं, इसलिए हमें उन्हें मौका देना चाहिए। अभी दो या तीन महीने ही हुए हैं और आप उन पर फैसला सुना रहे हैं।”

ऑस्ट्रेलिया की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के लिए सरफराज की उपयुक्तता के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में गांगुली ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि आपको उसे जानने का मौका देना होगा। उसे मौका दिए बिना आप कैसे कुछ कह सकते हैं। पहले उसे विफल होने दें। उसने घरेलू क्रिकेट में ढेरों रन बनाते हुए टीम में अपनी जगह बनाई है। उसे किसी ने मौका नहीं दिया है। इसलिए उसे मौका दिए बिना उसे खारिज न करें। एक बार जब आप ऐसा कर लेंगे, तो आप निर्णय लेने की स्थिति में होंगे। उन्होंने कहा कि मैं बहुत स्पष्ट हूं, आपको उसे जानने का मौका देना चाहिए कि वह कितना अच्छा या बुरा है। ऐसा किए बिना, उसके बारे में निर्णय न दें।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट