Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

हैदराबाद टी20 मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

13 अक्टूबर, 2024 05:38 PM

हैदराबाद। भारतीट क्रिकेट टीम ने टेस्ट सीरीज के बाद टी20 सीरीज में भी 3-0 से बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया है। वहीं, हैदराबाद में खेले गए टी20 मैच में कई रिकॉर्ड बने। एक तरफ जहां भारतीय टीम में टी 20 फॉर्मेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। हालांकि टीम इंडिया इस फॉर्मेट के नेपाल टीम द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर को तोड़ने के करीब थी लेकिन आखिरी ओवर्स में बल्लेबाजों के विकेट गिरते चले गए जिस कारण टीम इंडिया इस कीर्तिमान को बनाने से चूक गई।

वहीं, इस मैच में संजू सैमसन ने एक ही ओवर में लगातार पांच छक्के जड़े। संजू ने 40 गेंदों में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा, जो किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है। बता दें कि टी20 में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। वहीं, संजू सैमसन भारत की ओर से किसी भी टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले पहले विकेटकीपर बन गे हैं।

बता दें कि मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के 111 रन और सूर्यकुमार यादव के 75 रन, पंड्या के 47 रन और रियान पराग की 34 रनों की तूफानी पारी की बदौलत बांग्लादेश की टीम को 297 रनों का लक्ष्य दिया था। इस मैच में भारत की ओर से कुल 22 छक्के लगे।

स्कोर का पीछ करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर्स में महज 164/7 का स्कोर ही बना पाई। बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदोय ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने तीन विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 में अपने 50 विकेट भी पूरे किए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट