Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

हेज़लवुड एड़ी की चोट के कारण भारत दौरे से बाहर

20 फ़रवरी, 2023 05:14 PM

नयी दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेज़लवुड एड़ी की चोट के कारण भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के अन्य दो मैचों और अगले महीने होने वाली एकदिवसीय शृंखला से बाहर हो गये हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।
ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने बताया कि हेज़लवुड ने भारत दौरे पर बीते दो हफ्तों में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया है लेकिन वह एड़ी की चोट से पूरी तरह उभर नहीं सके हैं। हेज़लवुड अब ऑस्ट्रेलिया लौटकर अपना रिहैब पूरा करेंगे।
मैकडॉनल्ड ने इस दौरान कैमरन ग्रीन और मिचेल स्टार्क के हवाले से अच्छी खबर भी दी। उन्होंने बताया कि ग्रीन तीसरे टेस्ट में खेलने के लिये 100 प्रतिशत फिट हैं जबकि स्टार्क भी लगभग फिट हो चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ी उंगली की चोट के कारण शुरुआती दो टेस्ट मैचों में हिस्सा नहीं ले सके, जहां कंगारुओं को करारी शिकस्त का स्वाद चखना पड़ा।
पहले टेस्ट में भारत ने मेहमान टीम को पारी और 132 रन से हराया, जबकि दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से शिकस्त मिली। इंदौर में तीसरे टेस्ट के लिये मिलने के बाद दोनों टीमें नौ मार्च से अहमदाबाद में शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट में भी एक-दूसरे का सामना करेंगी।
इसी बीच, ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस परिवार के एक सदस्य की तबीयत खराब होने के कारण ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। सीए के अनुसार कमिंस एक मार्च को शुरू होेने वाले तीसरे टेस्ट से पूर्व भारत लौट आयेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड : पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन आगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जॉश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मैट कुह्नेमन, मार्नस लाबुशेन, नेथन लायन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर।
भारतीय स्क्वाड : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर