Monday, July 13, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

राष्ट्रीय

भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल

13 जुलाई, 2026 07:12 PM

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को मैड्रिड में स्पेन के अर्थव्यवस्था मंत्री कार्लोस कुएर्पो से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। अपने 3 देशों के दौरे के तहत स्पेन में आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच भारत-स्पेन आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई। बातचीत का मुख्य फोकस नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, उन्नत विनिर्माण (एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग), डिजिटल प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचा और नवाचार जैसे क्षेत्रों पर रहा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर भी विचार-विमर्श किया और स्पेन के साथ भारत के व्यापारिक सहयोग को और व्यापक बनाने के उपायों पर चर्चा की।

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को जल्द लागू करने की दिशा में प्रयास तेज होने के बीच वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को एक उच्चस्तरीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।
13 से 17 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य यूरोप के साथ भारत की आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करना है। आधिकारिक बयान के अनुसार, इस दौरान व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार और सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

स्पेन में अपने दौरे के दौरान पीयूष गोयल की अर्थव्यवस्था मंत्री कार्लोस कुएर्पो, उद्योग एवं पर्यटन मंत्री जोर्डी हेरेउ बोहेर तथा विदेश, यूरोपीय संघ और सहयोग मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस बुएनो के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी प्रस्तावित हैं।
इसके अलावा, गोयल भारत-स्पेन बिजनेस राउंडटेबल की अध्यक्षता भी करेंगे, जिसमें स्पेन की प्रमुख कंपनियां और उद्योग संगठन हिस्सा लेंगे। इस बैठक का उद्देश्य भारत में उपलब्ध निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करना और दोनों देशों के उद्योग जगत के बीच बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) साझेदारी को बढ़ावा देना है।

इस वर्ष फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। उस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, डिजिटल प्रौद्योगिकी, नवाचार, जलवायु परिवर्तन से निपटने और शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए स्पेन के लगातार समर्थन की भी सराहना की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर सख्त निगरानी, आईजीपी जम्मू ने कठुआ-सांबा में तैयारियों का लिया जायजा

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर सख्त निगरानी, आईजीपी जम्मू ने कठुआ-सांबा में तैयारियों का लिया जायजा

एनसीआर में छह दिन तक बारिश का सिलसिला थमा, गर्मी और उमस बढ़ेगी

एनसीआर में छह दिन तक बारिश का सिलसिला थमा, गर्मी और उमस बढ़ेगी

भारत ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में 5 गोल्ड मेडल, वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 1

भारत ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में 5 गोल्ड मेडल, वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 1

ISRO ने गगनयान क्रू मॉड्यूल सिस्टम के तीन बड़े टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे

ISRO ने गगनयान क्रू मॉड्यूल सिस्टम के तीन बड़े टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे

सिएटल में भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों का सम्मान, सेवा और बलिदान को किया गया नमन

सिएटल में भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों का सम्मान, सेवा और बलिदान को किया गया नमन

AI कारोबार बढ़ाने की तैयारी में TCS, करीब 8,900 इंजीनियरों की बनाएगी टीम

AI कारोबार बढ़ाने की तैयारी में TCS, करीब 8,900 इंजीनियरों की बनाएगी टीम

पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक सुरक्षा कानून लागू, असामाजिक गतिविधियों पर होगी सख्ती

पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक सुरक्षा कानून लागू, असामाजिक गतिविधियों पर होगी सख्ती

लखनऊ: योगी सरकार ने 182 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले, ध्रुव शुक्ला को एसडीएम गाजीपुर बनाया गया

लखनऊ: योगी सरकार ने 182 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले, ध्रुव शुक्ला को एसडीएम गाजीपुर बनाया गया