Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

13 जुलाई, 2026 12:55 PM

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। विराट कोहली लगभग छह महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में कोहली के निशाने पर कुछ बड़े रिकॉर्ड्स होंगे। विराट खास मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं। दरअसल, विराट ने अब तक भारत के लिए 311 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने खेली 299 पारियों में 58.71 की औसत से 14,797 रन बनाए हैं। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अगर 203 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह 50 ओवर के फॉर्मेट में 15 हजार रन पूरे कर लेंगे। इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने वाले कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद विश्व के महज दूसरे बल्लेबाज बनेंगे। कोहली ने अपने एकदिवसीय करियर में 54 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं।

सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने के लिए 359 पारियां खेली थीं। हालांकि, विराट के पास इस मामले में उन्हें पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा। कोहली अगर इस सीरीज में 203 रन बनाने में कामयाब रहते हैं, तो वह सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन ने यह उपलब्धि साल 2007 में हासिल की थी।

कोहली का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में दमदार रहा है। उन्होंने इंग्लिश टीम का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली 38 पारियों में विराट ने 41 की औसत से खेलते हुए 1,397 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने तीन शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड की सरजमीं पर कोहली ने खेली 33 पारियों में 51.88 की औसत से 1,349 रन बनाए हैं। वह इंग्लिश कंडिशंस में एक शतक और 12 अर्धशतक लगा चुके हैं।

भारतीय टीम की चाहत यही होगी कि कोहली इंग्लैंड के खिलाफ अपने 'विराट' रिकॉर्ड को इस वनडे सीरीज में भी बरकरार रखने में सफल रहें। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाना है, जबकि दूसरा वनडे 16 और तीसरा एकदिवसीय मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाना है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई