Sunday, June 28, 2026
BREAKING
भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव बड़ा फैसला: कबीर जयंती की छुट्टी पर भी खुले रहेंगे खेल कार्यालय, खिलाड़ियों को CET आवेदन में बड़ी राहत SIR शहरी जिलों में रफ्तार धीमी, 30 लाख गणना प्रपत्र हुए ऑनलाइन... ये जिला रहा टॉप पर उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

हरियाणा

हृदयाघात से युवाओं की बढ़ती मौतों पर सरकार जवाब दे: कुमारी सैलजा

21 मार्च, 2026 08:03 PM

चंडीगढ़। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा में युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहे हृदयाघात (हार्ट अटैक) के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 से जनवरी 2026 तक प्रदेश में 17,973 लोगों की हृदयाघात से मृत्यु होना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। विशेष रूप से 18 से 45 वर्ष के युवाओं में सबसे अधिक मौतें होना समाज और सरकार दोनों के लिए चेतावनी है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि यह स्थिति केवल एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या नहीं बल्कि एक उभरता हुआ जनस्वास्थ्य संकट है, जिस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद राज्य सरकार इस मुद्दे पर न तो कोई ठोस अध्ययन सामने ला पाई है और न ही कोई स्पष्ट नीति या कार्ययोजना प्रस्तुत कर सकी है, जिससे लोगों में असमंजस और चिंता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं में अचानक हृदयाघात के मामलों में बढ़ोतरी के पीछे क्या कारण हैं, यह जानना अत्यंत आवश्यक है। कोविड-19 संक्रमण और उसके बाद हुए टीकाकरण को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई स्पष्ट और वैज्ञानिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को इस विषय पर पारदर्शिता दिखानी चाहिए और एक विस्तृत, निष्पक्ष तथा वैज्ञानिक जांच करवाकर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और लोगों के मन में उठ रहे संदेह दूर हो सकें। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में हृदय रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने, जिला स्तर पर हृदय जांच सुविधाओं को सुदृढ़ करने और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनता को अपने स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा के बारे में जानने का पूरा अधिकार है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस गंभीर मुद्दे पर जवाबदेही निभाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आने वाले समय में स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है। सरकार को चाहिए कि वह तुरंत ठोस कदम उठाए और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ काम करे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बड़ा फैसला: कबीर जयंती की छुट्टी पर भी खुले रहेंगे खेल कार्यालय, खिलाड़ियों को CET आवेदन में बड़ी राहत

बड़ा फैसला: कबीर जयंती की छुट्टी पर भी खुले रहेंगे खेल कार्यालय, खिलाड़ियों को CET आवेदन में बड़ी राहत

SIR शहरी जिलों में रफ्तार धीमी, 30 लाख गणना प्रपत्र हुए ऑनलाइन... ये जिला रहा टॉप पर

SIR शहरी जिलों में रफ्तार धीमी, 30 लाख गणना प्रपत्र हुए ऑनलाइन... ये जिला रहा टॉप पर

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज