Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

हिमाचल शिक्षा विभाग का यू-टर्न: स्कूलों के विलय का फैसला रद्द, जारी की नई अधिसूचना

12 मार्च, 2026 06:33 PM

शिमला : प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए कई सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विलय संबंधी फैसले में बदलाव किया है। बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार बिलासपुर में पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल (ब्वायज) बिलासपुर और गवर्नमैंट गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल बिलासपुर को मिलाकर एक को-एजुकेशनल स्कूल बनाने का निर्णय रद्द कर दिया गया है। अब दोनों स्कूल स्वतंत्र रूप से को-एजुकेशनल संस्थानों के रूप में कार्य करेंगे। इनमें पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल बिलासपुर को लीड स्कूल बनाया गया है तथा इसे सीबीएसई से संबद्ध किया गया है, जबकि गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल बिलासपुर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध रहेगा।

इसी तरह मंडी में पीएम श्री मॉडल (गर्ल्स) सीनियर सैकेंडरी स्कूल और गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी (ब्वायज) स्कूल मंडी के प्रस्तावित विलय को भी रद्द कर दिया गया है। अब दोनों स्कूल अलग-अलग को-एजुकेशनल स्कूल के रूप में चलेंगे। गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल मंडी को लीड स्कूल बनाते हुए इसे सीबीएसई से जोड़ा गया है, जबकि पीएम श्री मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध रहेगा।

कुल्लू में शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है, जबकि पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त धर्मशाला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ब्वायज) धर्मशाला को प्रस्तावित विलय के लिए लीड स्कूल घोषित किया गया है तथा इसे सीबीएसई से संबद्ध किया जाएगा। वहीं नालागढ़ में भी लड़कों और लड़कियों के सरकारी स्कूलों को को-एजुकेशनल स्कूल में परिवर्तित करते हुए पुनर्गठित किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम