Sunday, July 19, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

हिमाचल

हिमाचल में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; 2 महिलाओं सहित 4 की दर्दनाक माैत...मची चीख-पुकार

14 फ़रवरी, 2026 04:33 PM

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के भावानगर उपमंडल में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया है। यहां टापरी से जानी की ओर जा रही एक कार (HP 26B 8999) अनियंत्रित होकर जानी संपर्क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

खाई में गिरी गाड़ी

जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे हुआ। कार में कुल पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वाहन जानी संपर्क मार्ग पर पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार निवासी जानी (निचार), कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार, सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल निवासी ग्रांगे (निचार) और इंद्र लाल (30) पुत्र हरि लाल निवासी जानी के रूप में हुई है। जबकि घायल विद्या कृष्ण (32) का छोल्टू अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी (PHC) टापरी भेज दिया गया है।

पुलिस जांच जारी

कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी भावानगर, राजकुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हादसे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें