Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

हिमाचल में कुदरत का तांडव: धर्मशाला में चंद सैकेंड में गिरा बहुमंजिला मकान

25 अगस्त, 2025 06:07 PM

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धर्मशाला में नदी नाले भी उफान पर है। हर पानी पानी नजर आ रहा है, कई लोगों के घर पानी में बह गए है और कई सड़के भी बंद पड़ी है। इसके अलावा एचआरटीसी वर्कशॉप के पास एक बहुमंजिला इमारत गिर गई। इस इमारत को पहले ही असुरक्षित घोषित किया गया था। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण यह हादसा हुआ। भूस्खलन के कारण धर्मशाला-चड़ी रोड भी बंद हो गया था, जिसका अधिकारियों ने उपायुक्त हेमराज बैरवा के नेतृत्व में दौरा किया था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

वहीं, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुधेड़ के गांव धार चचोट में भी भूस्खलन से भारी तबाही हुई। यहां अर्जुन कुमार का चार कमरों का स्लेट पोश मकान क्षतिग्रस्त हो गया और उनकी गोशाला ध्वस्त होने से 15 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। इसी गांव में तिलक राज का मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।

हादसे की जानकारी मिलते ही शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधायक ने प्रभावित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अर्जुन कुमार का घर और गोशाला का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, भेड़-बकरियों की मौत पर दी जाने वाली सरकारी राहत राशि एक सप्ताह के भीतर परिवार को दिलवा दी जाएगी।

वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने भी प्रभावित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान के बाद प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल