Thursday, March 12, 2026
BREAKING
सीजेआई सूर्यकांत ने डेटा प्रोटेक्शन एक्टAC पर सुनवाई का दिया भरोसा, कहा-डेटा आज की नई करेंसी भारत रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यातक, पड़ोसी देश डीजल के लिए कर रहे अनुरोध: विदेश मंत्रालय ईरान में फंसे भारतीयों के साथ सरकार, एस जयशंकर ने विदेश मंत्री अराघची से तीन बार की बात: विदेश मंत्रालय फरवरी में भारत की रिटेल महंगाई में 47 बेसिस बढ़कर 3.2 परसेंट हुई UAE ने यूएनएससी में ईरान की निंदा वाले प्रस्ताव का किया स्वागत, तुरंत हमले रोकने की उठाई मांग लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- ‘भारत के लोकतंत्र और उसके संविधान पर सभी को गर्व होना चाहिए’ पीएम मोदी शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे, 9.32 करोड़ किसानों को सीधा लाभ पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार ड्रग तस्कर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष गिरफ्तार एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत, शादी सीजन में जनता परेशान : भूपेंद्र सिंह हुड्डा खाड़ी देशों से हरियाणा के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले दीपेन्द्र हुड्डा

हिमाचल

हिमाचल में कमर्शियल गैस की किल्लत की आशंका, बद्दी में सिलेंडर रिफिलिंग से इंकार

10 मार्च, 2026 07:55 PM

सोलन : हिमाचल प्रदेश के बद्दी में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग को लेकर उत्पन्न स्थिति ने होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार गैस कंपनियां फिलहाल कमर्शियल सिलेंडरों को भरने से इंकार कर रही हैं, जिसके चलते कई वाहनों को खाली ही वापस लौटना पड़ रहा है। व्यापारियों और होटल संचालकों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में होटल और ढाबों में गैस की किल्लत पैदा हो सकती है, जिससे कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है। इस पूरे मामले पर सोलन उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि उन्हें भी समाचार माध्यमों के जरिए कमर्शियल गैस की संभावित कमी की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन इस संबंध में ऑयल कंपनियों से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, ताकि सप्लाई में आ रही बाधा के कारणों का पता लगाया जा सके और जल्द समाधान निकाला जा सके।

उपायुक्त ने यह स्पष्ट किया कि फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं है। उन्होंने होटल और ढाबा संचालकों सहित व्यापारियों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और अगले एक-दो दिनों में हालात की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी, ताकि कमर्शियल गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल की जा सके।

इससे पहले, ओडिशा होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन (एचआरएओ) ने मंगलवार को होटलों व रेस्टोरेंटों को व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को संबोधित पत्र में एचआरएओ ने कहा है कि एलपीजी आपूर्ति में हालिया रुकावट और प्रतिबंधों के कारण आतिथ्य उद्योग के संचालन में गंभीर बाधाएं आई हैं। होटल और रेस्टोरेंट अपने दैनिक रसोई कार्यों के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति पर अत्यधिक निर्भर हैं। अचानक एलपीजी गैस की आपूर्ति कम होने से कई रेस्टोरेंट और होटल में भोजन तैयार करने में दिक्कत आ रही है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हरियाणा और कनाडा नवाचार व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी स्थापित कर सकते हैं - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा और कनाडा नवाचार व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी स्थापित कर सकते हैं - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Mandi: कांग्रेस का ध्यान मित्रों को उपकृत करने और उनके घर भरने पर : जयराम

Mandi: कांग्रेस का ध्यान मित्रों को उपकृत करने और उनके घर भरने पर : जयराम

हिमाचल शिक्षा विभाग का यू-टर्न: स्कूलों के विलय का फैसला रद्द, जारी की नई अधिसूचना

हिमाचल शिक्षा विभाग का यू-टर्न: स्कूलों के विलय का फैसला रद्द, जारी की नई अधिसूचना

युवाओं का शोषण अब और नहीं! हिमाचल में बंद होगी आऊटसोर्स भर्ती, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

युवाओं का शोषण अब और नहीं! हिमाचल में बंद होगी आऊटसोर्स भर्ती, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

विकसित भारत की संकल्पना, विकसित हिमाचल के बिना अधूरी: अनुराग सिंह ठाकुर

विकसित भारत की संकल्पना, विकसित हिमाचल के बिना अधूरी: अनुराग सिंह ठाकुर

‘हिमाचल में पेट्रोल-डीजल और LPG का पर्याप्त भंडारण, हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचें’

‘हिमाचल में पेट्रोल-डीजल और LPG का पर्याप्त भंडारण, हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचें’

4 महीने में ही रोबोटिक सर्जरी के दाम दोगुना बढ़े, हिम केयर में कब होगी कवर: जयराम ठाकुर

4 महीने में ही रोबोटिक सर्जरी के दाम दोगुना बढ़े, हिम केयर में कब होगी कवर: जयराम ठाकुर

IGMC शिमला में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी की सुविधा, CM सुक्खू ने किया शुभारंभ

IGMC शिमला में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी की सुविधा, CM सुक्खू ने किया शुभारंभ

हिमाचल प्रदेशः नशाखोरी रोकने के लिए 176 चिन्हित स्थानों पर की नाकाबंदी

हिमाचल प्रदेशः नशाखोरी रोकने के लिए 176 चिन्हित स्थानों पर की नाकाबंदी

कविंदर गुप्ता ने ली हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ

कविंदर गुप्ता ने ली हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ