Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

हिमाचल में 26 केंद्रीय विद्यालय संचालित, 6 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना : डॉ. राजीव भारद्वाज

13 मार्च, 2026 08:51 PM

शिमला : भाजपा नेता एवं सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज द्वारा लोकसभा के बजट सत्र-II के दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में केंद्र सरकार ने प्रदेश में शिक्षा और ग्रामीण सड़क विकास से संबंधित विस्तृत जानकारी दी है। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने 9 मार्च 2026 को लोकसभा में शिक्षा मंत्री से प्रश्न करते हुए पूछा था कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में कितने केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं तथा प्रदेश में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की क्या योजना है। इस प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 26 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से जिला कांगड़ा में 6 और जिला चंबा में 4 केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2025 में पूरे देश में 56 नए केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश में भी 6 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना शामिल है। प्रस्तावित नए केंद्रीय विद्यालयों में रिरि, जिला कांगड़ा, गोकुल नगर, अपर भगाल, जिला ऊना, नंदपुर, जिला ऊना, घुनाग, जिला मंडी, जिला सिरमौर, जिला शिमला शामिल हैं।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय देश में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध हैं और यह विशेष रूप से रक्षा एवं अर्धसैनिक बलों सहित केंद्र सरकार के स्थानांतरणीय कर्मचारियों के बच्चों को एक समान पाठ्यक्रम और बेहतर शिक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य में, जहां बड़ी संख्या में परिवार सेना और अर्धसैनिक बलों में सेवा दे रहे हैं, वहां केंद्रीय विद्यालयों का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।

इसके अलावा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने 10 मार्च 2026 को लोकसभा में ग्रामीण विकास मंत्री से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत जिला कांगड़ा के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत सड़कों और निर्मित सड़कों के बारे में जानकारी मांगी।
इस प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रारंभ से लेकर अब तक चार चरणों में हिमाचल प्रदेश में कुल 26,505 किलोमीटर सड़क लंबाई और 147 पुल स्वीकृत किए गए हैं।

मंत्री ने यह भी बताया कि जिला कांगड़ा में अब तक 3,558 किलोमीटर सड़क निर्माण और 17 पुलों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त नूरपुर ब्लॉक में 272 किलोमीटर सड़क लंबाई तथा 2 पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।
सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य दूरदराज के गांवों को सर्व मौसमीय सड़कों से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिल रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर संपर्क और सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम