Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद का किया ऐलान

10 जनवरी, 2026 12:45 PM

पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हुए बस हादसे पर दुख व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बस हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार में बस हादसे में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को राहत एवं बचाव कार्यों पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। मौके पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता घायलों की सहायता के लिए मौजूद हैं।”

इसके साथ ही जेपी नड्डा ने कहा कि शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में आत्मबल प्रदान करें।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र में निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना बहुत दुखद है। इस भीषण हादसे में कई लोगों के हताहत होने की सूचना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।”

यह हादसा सिरमौर जिले के हरिपुरधार के पास हुआ है। बस कुपवी से शिमला जा रही थी। इस दौरान बस हरिपुरधार के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में लगभग आठ लोगों की जान चली गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा

28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे

कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे

घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय

घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय

कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश

कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश

रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत

रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत

नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस

नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस

को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट

को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट

गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प