Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

राष्ट्रीय

हिब्रू में पीएम मोदी का संदेश, ‘जय हिंद’ से हर्जोग ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

26 फ़रवरी, 2026 08:26 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद इजरायली राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने कहा कि भारत और इजरायल की जनता साथ मिलकर अधिक सशक्त है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावनाएं व्यक्त कीं, जिसमें पीएम मोदी हिब्रू बोलते हैं और वे जवाब में “जय हिंद” कहते सुने और देखे जा सकते हैं। दोनों का मतलब एक ही है!

दस सेकंड के वीडियो क्लिप में पीएम मोदी कहते हैं- ” एम इजरायल खाई (अमर रहे इजरायल की जनता)।” भारत के प्रधानमंत्री का ये अभिवादन सुन हर्जोग फूले नहीं समाते और कहते हैं, “आप अद्भुत हैं, और आपके आम इजरायल खाई के जवाब में मैं कहूंगा जय हिंद।”

पीएम मोदी ने हर्जोग के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए उनकी बात से सहमति जताते हुए कहा, “राष्ट्रपति, मैं आपकी बात से पूर्णत सहमत हूं।” इसके साथ ही पीएम ने इस मुलाकात के दौरान टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, स्टार्टअप्स और ऐसे ही क्षेत्रों के स्कोप को लेकर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत साथ में पौधा लगाने पर उनका शुक्रिया भी अदा किया।

पीएम मोदी ने अपने अकाउंट से एक और पोस्ट साझा की। इसमें ‘वर्ल्ड होलोकॉस्ट रिमेंबरेंस सेंटर’ ‘याद वाशेम’ में अर्पित की गई श्रद्धांजलि का ब्योरा है। उन्होंने इस अद्भुत विजिट के लिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू को धन्यवाद दिया।

उन्होंने होलोकॉस्ट को इंसानी इतिहास के सबसे काले चैप्टर्स में से एक बताया और कहा कि यह मानवता, गरिमा और शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देने वाला मेमोरियल है।

आपको बता दें, पीएम मोदी की दो दिवसीय यात्रा आज गुरुवार को समाप्त हो रही है। पिछले दो दिनों में भारत-इजरायल के अटूट संबंधों और गहरी साझेदारी को लेकर बहुत सकारात्मक रुख दोनों ओर से दिखा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति