हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में उज्जैन से अयोध्या तक स्वाभिमान यात्रा निकालने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि राजनीतिक पार्टियों जिनके पास कोई मुद्दे नहीं है, मुद्दा विहीन है, जिन पर लोगों को विश्वास नहीं है, जिनको जनता नकार चुकी है, वह बार-बार नॉन इश्यूज को इश्यू बनाने की कोशिश करती है। मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए विज ने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी की पूरी कार्रवाई भी हो रही है, नई कमेटी भी बना दी गई है लेकिन विपक्ष को तो अपने आपको हिंदू विरोधी सिद्ध करने का सर्टिफिकेट लेना है कि ये हिंदु विरोधी है, इसलिए यह इस प्रकार की बातें करते हैं। मंत्री अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि और भी तो इतनी जगह पर चोरी होती हैं, वहां क्यों नहीं यात्रा निकाली, क्या वहां चोरों को अनुमति है, सिर्फ इसलिए की यह हिंदुओं की आस्था से जुड़ी बात है हिंदुओं की आस्था पर चोट मारनी है इसीलिए यह लोग इस प्रकार की कार्रवाईयां/गतिविधियां करते हैं।
‘झूठ की बुनियाद पर बनी आम आदमी पार्टी के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप, ऐसे कामों को आगे बढ़ाने के लिए केजरीवाल से बेहतर कोई नहीं’
आम आदमी पार्टी द्वारा अरविंद केजरीवाल को फिर से राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर भी विज ने तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की जो सोच और समझ है, जो आम आदमी पार्टी के जन्मदाता भी है। विज ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर ये आम आदमी पार्टी बनी थी, झूठ के आधार पर इस पार्टी का जन्म हुआ था। अन्ना हजारे ने जब भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया उनके आंदोलन में कहीं ये एजेंडा नहीं था कि कहीं भी राजनीति पार्टी बनाई जाएगी। उसका सारे देश से जो जनसमर्थन मिला उसको अन्ना हजारे से चुराकर इन्होंने राजनीतिक पार्टी बनाई। जिन चीजों के खिलाफ यह वहां पर बोलते थे वो ही काम इन्होंने किए। इनके ऊपर भी और उनके कई नेताओं पर आज भ्रष्टाचार के आरोप हैं तो केजरीवाल से बेहतर और कोई आदमी उनके पास हो नहीं सकता जो इन कामों को आगे बढ़ा सके।