Saturday, August 01, 2026
BREAKING
हरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- विपुल गोयल नशे के खिलाफ हर युवा बने बदलाव का वाहक, दस लोगों को नशामुक्ति अभियान से जोड़े - राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर सरकार की मंशा और तैयारी दोनों पर गंभीर सवाल- राव नरेंद्र सिंह अरविंद केजरीवाल ने ई-20 ईंधन के मुद्दे पर 4 अगस्त को पीएम मोदी के आवास तक मार्च निकालने की घोषणा की अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन-सीएम नायब सिंह सैनी हार्ट अटैक, स्ट्रोक और सड़क हादसों के मरीजों को मिलेगा त्वरित जीवनरक्षक उपचार - आरती सिंह राव भगवंत मान 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की सम्मान राशि करेंगे जारी, 35.5 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगा पैसा नशा तस्करी एवं संगठित आपराधिक गठजोड़ का एक गुर्गा अमृतसर में गिरफ्तार; 20 किलो हेरोइन बरामद नवांशहर में जन्मी 27 सप्ताह की बच्ची ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत मिली 50 दिनों की विशेष एनआईसीयू देखभाल के बाद मौत को दी मात भगवंत मान सरकार प्राइवेट स्कूलों की फीस को स्थायी रूप से विनियमित करने के लिए मानसून सत्र के दौरान विधान सभा में लाएगी बिल

हरियाणा

हार्ट अटैक, स्ट्रोक और सड़क हादसों के मरीजों को मिलेगा त्वरित जीवनरक्षक उपचार - आरती सिंह राव

01 अगस्त, 2026 08:29 PM

चंडीगढ़, । हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक समय पर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से महेंद्रगढ़ जिले को चार नई एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। इन एंबुलेंसों के शामिल होने के बाद जिले में सरकारी एंबुलेंसों की संख्या 26 से बढ़कर 30 हो गई है, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर चोट तथा प्रसव संबंधी जटिल मामलों में शुरुआती एक घंटे का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। चिकित्सा विशेषज्ञ इसे 'गोल्डन ऑवर' कहते हैं। इस दौरान उचित उपचार मिलने से मरीज की जान बचाने की संभावना काफी बढ़ जाती है। नई एएलएस एंबुलेंसों के माध्यम से मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि नई एंबुलेंस आईसीयू जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट और अन्य अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध हैं। प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ रास्ते में ही मरीज की हृदय गति, रक्तचाप, ऑक्सीजन स्तर और अन्य महत्वपूर्ण संकेतों की निगरानी करेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल जीवनरक्षक उपचार भी उपलब्ध कराएगा।
मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार निवेश कर रही है। नए अस्पतालों के निर्माण, स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और एंबुलेंस नेटवर्क को मजबूत बनाने जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति में समय पर उपचार से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी प्रदेश की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा, ताकि प्रत्येक जिले के नागरिकों को बेहतर, त्वरित और विश्वसनीय चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- विपुल गोयल

हरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- विपुल गोयल

नशे के खिलाफ हर युवा बने बदलाव का वाहक, दस लोगों को नशामुक्ति अभियान से जोड़े - राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

नशे के खिलाफ हर युवा बने बदलाव का वाहक, दस लोगों को नशामुक्ति अभियान से जोड़े - राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर सरकार की मंशा और तैयारी दोनों पर गंभीर सवाल- राव नरेंद्र सिंह

महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर सरकार की मंशा और तैयारी दोनों पर गंभीर सवाल- राव नरेंद्र सिंह

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन-सीएम नायब सिंह सैनी

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन-सीएम नायब सिंह सैनी

जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश

जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश

9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें: अनिल विज

9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें: अनिल विज

किसी राज्य का विकास नारों से नहीं, बल्कि इरादे और प्रतिबद्धता से होता है: नायब सिंह सैनी

किसी राज्य का विकास नारों से नहीं, बल्कि इरादे और प्रतिबद्धता से होता है: नायब सिंह सैनी

एचटेट परीक्षाओं में आवेदन से लेकर परीणाम तक गड़बड़झालाः दिग्विजय चौटाला

एचटेट परीक्षाओं में आवेदन से लेकर परीणाम तक गड़बड़झालाः दिग्विजय चौटाला

अपने और परिवार की तरह ही देश को भी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : हरविन्द्र कल्याण

अपने और परिवार की तरह ही देश को भी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : हरविन्द्र कल्याण

हरियाणा में संगठन होगा और मजबूत, जनता के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस: संजय दत्त

हरियाणा में संगठन होगा और मजबूत, जनता के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस: संजय दत्त