Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

हाईकोर्ट के सामने खुली बीजेपी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की पोलः भूपेंद्र सिंह हुड्डा

23 मई, 2026 08:46 PM

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार प्रदेश की जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। खुद पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय ने सरकार को आईना दिखाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत पर गहरी चिंता जताई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में डॉक्टरों की भारी कमी है। मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के सैंकड़ों पद वर्षों से खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार भर्ती करने में कोई रुचि नहीं दिखा रही।

जिला अस्पतालों में मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। कोर्ट को यह कहना पड़ा कि प्रत्येक जिला अस्पताल में कम से कम एक सीटी स्कैन मशीन, एक एमआरआई मशीन और आईसीयू की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। हुड्डा ने कहा कि इसी बीच दादरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग को सिर्फ आधार कार्ड न होने के कारण सरकारी अस्पताल में इलाज से इनकार कर दिया गया। अंत में वह फर्श पर तड़प-तड़प कर जान दे बैठा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह संस्थागत हत्या है। क्योंकि बीजेपी सरकार ने व्यवस्थाओं को इतना उलझा दिया है कि आम जनता दिन-रात अलग-अलग कामों के लिए कागजात बनाने और इकट्ठा करने में ही लगी रहती है, फिर भी वो पूरे नहीं हो पाते। सरकार ने आयुष्मान योजना के नाम पर मुफ्त इलाज का ढोंग रचा, क्योंकि वो अस्पतालों को सैकड़ों करोड़ रुपये का भुगतान कभी समय पर नहीं करती। इसके चलते अस्पताल इलाज से इंकार कर देते हैं और मरीजों की जिंदगी से सीधा खिलवाड़ होता है।

हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में हर सरकारी अस्पताल में हर प्रकार का इलाज पूरी तरह मुफ्त था। न कोई कागजात की जरूरत, न कोई पैसे की। लेकिन भाजपा ने कागजों को इंसानी जान से भी ऊपर रख दिया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उदासीनता इसी बात से साफ है कि उसके 11 वर्षों के शासन में एक भी नया मेडिकल कॉलेज या स्वास्थ्य विश्वविद्यालय स्थापित नहीं किया गया। जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान एक स्वास्थ्य विश्वविद्यालय, 6 नए मेडिकल कॉलेज, एम्स, नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट और ब्लॉक व गांव स्तर तक सैकड़ों सीएचसी-पीएचसी स्थापित किए गए। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि भाजपा सरकार कांग्रेस द्वारा स्थापित इन संस्थानों में स्टाफ भरने तक नहीं दे रही।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित