Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : नायब सिंह सैनी ब्रिक्स समिट में विपक्षी मुख्यमंत्रियों की गैरहाजिरी दुर्भाग्यपूर्ण - नायब सैनी एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : अनिल विज ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों से बूथ स्तर तक संगठन को मिलेगी मजबूती : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर चलेगा विशेष अभियान : राव नरबीर किसानों को अपनी धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए : श्याम सिंह राणा केप टाउन में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का शुभारंभ, हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में हरियाणा शिष्टमंडल शामिल महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर: कुमारी सैलजा हांसी रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों का ठहराव शुरू, मंत्री रणबीर गंगवा ने दिखाई हरी झंडी शिमला डैंटल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6700 के इम्प्लांट की वसूली जा रही 14000 रुपए फीस

हरियाणा

हांसी रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों का ठहराव शुरू, मंत्री रणबीर गंगवा ने दिखाई हरी झंडी

15 सितंबर, 2026 07:55 PM

हांसी : हरियाणा में हांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। फिरोजपुर से अगरतला जाने वाली ट्रेन और बीकानेर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन का हांसी रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने रेलवे अधिकारियों और हांसी विधायक विनोद भयाना की मौजूदगी में दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर ठहराव की शुरुआत की। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल रहा। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि दोनों ट्रेनों के ठहराव से हांसी शहर और आसपास के गांवों के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। इससे लोगों को विभिन्न शहरों तक रेल के माध्यम से आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से उठा रहे थे, जिसे विधायक विनोद भयाना के प्रयासों से पूरा किया गया है। अभय सिंह चौटाला के खाप को लेकर दिए गए बयान पर रणबीर गंगवा ने कहा कि बयान का जवाब वही दे सकते हैं लेकिन सार्वजनिक जीवन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सोच-समझकर बयान देना चाहिए, ताकि उसका संदेश गलत न जाए। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि छात्र संगठन चुनाव में भाग लेते हैं और भाजपा समर्थित एबीवीपी भी चुनाव लड़ती है।

आदित्य चौटाला के भाजपा के रंग बदलने संबंधी तंज पर पलटवार करते हुए गंगवा ने कहा कि कुछ समय पहले तक आदित्य चौटाला भाजपा में थे और अब इनेलो में चले गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता सब देखेगी।
विधायक विनोद भयाना ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में चार ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। रेल मंत्री ने मांग पूरी करने का भरोसा दिया था। अब दो ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी मिल गई है, जबकि दो अन्य ट्रेनों के ठहराव पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार और रेल मंत्री का आभार जताया।
विनोद भयाना ने कहा कि हांसी रेलवे स्टेशन का करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हांसी के जिला बनने के बाद क्षेत्र में विकास को और गति मिलेगी।

इस दौरान रणबीर गंगवा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में रेलवे, एयरपोर्ट और सड़क समेत कई क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : नायब सिंह सैनी

किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : नायब सिंह सैनी

ब्रिक्स समिट में विपक्षी मुख्यमंत्रियों की गैरहाजिरी दुर्भाग्यपूर्ण - नायब सैनी

ब्रिक्स समिट में विपक्षी मुख्यमंत्रियों की गैरहाजिरी दुर्भाग्यपूर्ण - नायब सैनी

एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : अनिल विज

एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : अनिल विज

ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों से बूथ स्तर तक संगठन को मिलेगी मजबूती : राव नरेंद्र सिंह

ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों से बूथ स्तर तक संगठन को मिलेगी मजबूती : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर चलेगा विशेष अभियान : राव नरबीर

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर चलेगा विशेष अभियान : राव नरबीर

किसानों को अपनी धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए : श्याम सिंह राणा

किसानों को अपनी धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए : श्याम सिंह राणा

केप टाउन में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का शुभारंभ, हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में हरियाणा शिष्टमंडल शामिल

केप टाउन में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का शुभारंभ, हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में हरियाणा शिष्टमंडल शामिल

महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर: कुमारी सैलजा

महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर: कुमारी सैलजा

यूके के बाजार में हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए खुलेंगे नए अवसर : नायब सिंह सैनी

यूके के बाजार में हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए खुलेंगे नए अवसर : नायब सिंह सैनी

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए केप टाउन पहुंचा हरियाणा विधान सभा का शिष्टमंडल

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए केप टाउन पहुंचा हरियाणा विधान सभा का शिष्टमंडल